Categories: बलिया

बलियाः घर के बाहर खड़ी कार बनी आग का गोला, मची अफरा-तफरी

बलिया के कलेक्ट्रेट कॉलोनी में रविवार देर रात घर के बाहर खड़ी कार अचानक आग के गोले में तब्दील हो गई। आग लगने के बाद कार में धमाका हुआ। आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे औत तुरंत पुलिस व फायर ब्रिगेड को सूचना दी। जिसके बाद दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया।

जानकारी के मुताबिक उमेशचंद्र पटेल निवासी हरपुर मिड्ढी नई बस्ती कलेक्ट्रेट कॉलोनी में अपने भतीजे के घर हमेशा आते जाते रहते थे। रविवार रात उन्होंने कलेक्ट्रेट कॉलोनी में ही अपने भतीजे के यहां घर के बाहर गाड़ी खड़ी की थी। लेकिन देर रात अचानक ही गाड़ी में आग लग गई।

आग इतनी तेज थी कि गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो गई। बाद में हुए धमाके से उन्हें आग लगने की जानकारी लगी। आग लगने का कारण नहीं पता चल पाया।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

5 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago