Categories: बलिया

बलिया – मुख्यमंत्री से न कर पाएं शिकायत, पूरी कॉलोनी को ही घर में किया नजरबंद

बलिया में बजबजाती नाली, जलजमाव और गड्ढानुमा सड़क को लेकर बीते गुरुवार को मार्च निकालने वाले श्रीराम विहार टैगोर नगर कालोनीवासियों को शुक्रवार को मुख्यमंत्री के आगमन के ठीक पहले पुलिस ने उनके घर में ही नजरबंद कर दिया। ताकि कालोनीवासी अपनी समस्या को लेकर मुख्यमंत्री से न मिल सकें।पुलिस की इस हरकत पर कालोनीवासी खासे नाराज हैं और कहा कि ये कोई प्रोटोकॉल नहीं है, जिले की डीएम तथा सीडीओ अपनी नाकामी छिपाने के लिए इस तरह की हरकत किए हैं। बलिया के निकम्मे अधिकारी मुख्यमंत्री से अपनी नाकामी छुपाने के लिए उन्हें

नज़रबंद कर दिया। बता दें कि श्रीराम विहार टैगोर नगर कालोनीवासियों को हर साल बरसात के समय नरक की जिंदगी जीना पड़ती है। समस्या का निदान हो इसलिए दर्जनों बार नगर पालिका से लेकर जिलाधिकारी के यहां गुहार लगा चुके हैं। लेकिन किसी के कानों में जूं तक नहीं रेंगी। इसी से नाराज होकर बीते गुरुवार को समाजसेवी अमित सिंह के नेतृत्व में कालोनीवासियों ने अब आंखें खोलो मोर्चा निकाला था। जबकि शुक्रवार को कालोनीवासियों ने अपनी समस्या की शिकायत मुख्यमंत्री योगी करने की सोची और इसके बारे में आदित्यनाथ को अवगत कराएंगे। लेकिन उसके पहले ही

समाजसेवी अमित सिंह के साथ-साथ सभी कालोनीवासियों को मंडी चौकी प्रभारी देवेंद्र दूबे ने नजरबंद कर दिया। पुलिस के इस अनैतिक कार्य से गुस्साए कालोनीवासियों ने बताया कि जिले के डीएम और सीडीओ अपनी नाकामी कहीं योगी के सामने न आ जाए इसलिए हम लोगों को नजरबंद करवा दिए।गौरतलब है कि इसी कालोनी में उत्तर प्रदेश के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार उपेंद्र तिवारी का भी आवास है।उन्हें भी समस्याओं को लेकर कई बार कालोनीवासियों ने रू-बरू कराया। लेकिन वे भी सिर्फ नाम के ही मंत्री हैं। जिन मंत्री जी का कालोनी में घर है वो भी साफसफाई पर ध्यान नहीं देते।

रिपोर्ट – तिलक कुमार

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago