बलिया से किसको मिलेगा मंत्री पद सरकार गठन के पहले कयासबाजी शुरु!

बलियाः पूरे प्रदेश में बहुमत के साथ भाजपा सत्ता संभालने जा रही है। कुछ ही दिनों में सरकार का गठन होगा। इसके लिए भाजपा में तैयारियों का दौर जारी है। बलियाः पूरे प्रदेश में बहुमत के साथ भाजपा सत्ता संभालने जा रही है। कुछ ही दिनों में सरकार का गठन होगा। इसके लिए भाजपा में तैयारियों का दौर जारी है। वहीं बलिया की बात करें तो 7 में से केवल 2 सीटों पर ही भाजपा की जीत हुई। लेकिन दोनों सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने बड़ी जीत हासिल की।

एक ने प्रदेश के नेता प्रतिपक्ष को हराया तो वहीं दूसरे प्रत्याशी ने सपा के कद्दावर नेता को हराया। कयास लगाए जा रहे हैं कि जीते हुए दोनों नेताओं को पार्टी तोहफा दे सकती है। हालांकि अभी आधिकारिक तौर पर सरकार के गठन की घोषणा नहीं हुई है। लेकिन फिर भी उम्मीद की जा रही है कि दोनों ही नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिल सकती है। साथ ही ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि जिले में हारे हुए प्रत्याशियों में से भी बड़ी किसी को जिम्मेदारी दी जा सकती है।

वहीं बलिया नगर को जीतने के बाद भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष और  विधायक दयाशंकर सिंह का सियासी कद बढ़ा है। इसके लेकर राजनैतिक पंड़ित उन्हें योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाने की अटकलें लगा रह हैं। इसके पीछे उनका मत है कि दयाशंकर की ऊंची सियासी पकड़ के कारण है 2017 में पार्टी ने उनकी पत्नी स्वाती सिंह को महिला मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया साथ ही उन्हें लखनऊ के सरोजनी नगर विधानसभा से चुनाव लड़ाकर योगी सरकार में मंत्री पद भी दिया था।

ऐसे में राजनैतिक जानकारी का मानना है कि अब दयाशंकर खुद ही विधायक हैं तो उन्हें पार्टी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दे सकती है। इसके अलावा बांसडीह सीट को भाजपा की झोली में डालने वाली केतकी सिंह को भी योगी सरकार में मंत्री पद से नवाजे जाने की चर्चाओं को हवा मिल रही है। तर्क यह है कि केतकी सिंह ने नेता प्रतिपक्ष रहे रामगोविंद चौधरी को हराया है। इस लिहाज से देखें तो पार्टी उन्हें कोई बड़ी तोहफा दे सकती है। बहरहाल सरकार के गठन के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि आखिर किसे मंत्री पद मिलेगा। वहीं केतकी सिंह निषाद पार्टी की कोटे में है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago