Categories: बलिया

बलियाः जाम से मिलेगी मुक्ति, बैरिया के चिरैया मोड़ से बनेगा बायपास

बलियाः बैरिया के लोगों को जाम के झाम से मुक्ति दिलाने के लिए प्रशासन ने बड़ी तैयारी कर ली है। नगर के चिरैया मोड़ से सुरेमनपुर तक बाईपास बनाया जाएगा। इसके लिए शासन को प्रस्ताव भेजा गया है। स्वीकृति मिलते ही काम शुरु हो जाएगा।
योजना के मुताबिक चिरैया मोड़ से तिवारी के मिल्की होते हुए सुरेमनपुर तक बाईपास मार्ग बनेगा। महाराज बाबा मंदिर के पीछे जर्जर पुल की जगह नया पुल बनाया जाएगा। सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने बताया कि बाईपास मार्ग बन जाने से रानीगंज बाजार में जाम से निजात मिलेगी।
सांसद ने कहा कि बाईपास बनने से सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन से बैरिया तक आने वाले वाहन राजीगंज के रास्ते बाहर से ही आवागमन कर सकेंगे। इससे रानीगंज बाजार का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा। साथ ही उन्होंने बताया कि भीखा छपरा के निकट भागड़ नाला पर निर्माणाधीन पुल का कार्य पूरा हो जाने के बाद एक सड़क भीखा छपरा से गोन्हिया छपरा मार्ग को जोड़ते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-31 से जोड़ा जाएगा।
सांसद ने मंगलवार को गाजीपुर में सीएम योगी आदित्यनाथ से बात की। उन्होंने कहा कि सीएम ने बलिया को सूखाग्रस्त घोषित करने की सहमति दे दी है। इससे सूखा प्रभावित किसानों को उनके फसल का मुआवजा सहित अन्य तरह की सहायता मिलेगी। इसके अलावा सांसद ने किसानों से आग्रह किया कि अगले पखवारे में उन्नत किस्म के बीज ब्लॉक मुख्यालयों पर उपलब्ध करा दिए जाएंगे, जल्द ही उसका लाभ लें। वहीं उन्होंने जानकारी दी कि दोकटी के गंगा किनारे से डुमाई गढ़ सरजू नदी के किनारे तक सीसी रोड का निर्माण का कार्य शुरू हो गया है। कर्णछपरा से धतूरी टोला होते हुए दलन छपरा तक सीमेंटेड सड़क का निर्माण कराया जाएगा। यह सड़क स्वीकृत हो चुकी है।
Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago