बलिया में सूदखोरों का आंतक देखा जा रहा है। यहां पहले सूदखोरों से परेशान होकर बंदूक व्यापारी ने आत्महत्या कर ली। अब बालेश्वर मंदिर मार्ग स्थित एक दवा व्यापारी सूदखोरों से परेशान होकर घर से लापता हो गया है।
व्यापारी के पत्नी ने बताया कि दो माह से व्यापारी लापता है। सूदखोर दुकान पर आकर पति के बारे में पूछते रहते हैं। धमकी देती हैं। सूदखोरों के भय से छोटे-छोटे बच्चों के संग मायके में रहती हैं। लेकिन सूदखोरों का आंतक इतना है कि पूरा परिवार परेशान है।
यह पहला मामला नहीं है। दवा व्यापारी जैसे सैकड़ों व्यापारी, मजदूर और आमलोग की लंबी सूची है, जो एक बार ब्याज पर पैसा लेने के बाद इस दलदल से नहीं निकल सके। प्रॉपटी गिरवी रखकर कहीं गुमनाम हैं।
इधर नंदलाल सुसाइड मामले में मुख्य आरोपी अभी तक फरार है। पुलिस की चार टीमें आरोपितों की तलाश में झारखंड, बंगाल, छत्तीसगढ़, उतराखंड और राजधानी में भटक रही है। जिला प्रशासन के अल्टीमेटम और पुलिस के सख्त रवैये से मुख्य आरोपी कोर्ट में हाजिर होने की संभावना जताई जा रही है। न्यायालय परिसर में सुरक्षा कड़ी हो गई। इसे देखते हुए जिले का पुलिस महकमा अलर्ट है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…