Categories: बलिया

बलिया- अवैध निर्माण पर चला बुलडोजर, अतिक्रमणकारियों में हड़कंप

बलिया। जिला प्रशासन अतिक्रमकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रहा है। सरकारी जमीन को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए प्रशासन अभियान भी चला रहा है। और इस अभियान के तहत आज भी प्रशासन ने कार्रवाई की। जहां दुकानों के आगे लगे टीन शेड और खम्मे पर जेसीबी जलाकर धवस्त किया। प्रशासन का कहना है कि होली के बाद अन्य क्षेत्रों में भी कार्रवाई की जाएगी

जिला प्रशासन ने चित्तू पांडेय चौराहा से बहेरी चट्टी तक बुलडोजर चलाकर पटरी पर कब्जा किए दर्जनों अवैध कब्जे ढहा दिया। दुकानों के आगे लगे टीन शेड, खम्भे और पक्के निर्माण को ध्वस्त कर दिया। कार्रवाई से अतिक्रमण करने वालों में हड़कंप मचा रहा। मार्ग के दोनों तरफ पटरियों पर अतिक्रमण के कारण जाम की समस्या बनी थी। आने-जाने वालों को दिन भर लंबे जाम से जूझना पड़ रहा है। सबसे ज्यादा परेशानी पैदल चलने वाले राहगीरों को होती थी।

बता दें सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार, सीओ सिटी भूषण वर्मा, नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा और सदर कोतवाल बालमुकुंद मिश्र के नेतृत्व में अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की गई है। सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप कुमार ने बताया कि होली के बाद यह अभियान गड़वार रोड, सिकन्दरपुर, बांसडीह और बैरिया रोड पर चलाया जाएगा। वहां से भी जमीन को अतिक्रमण मुक्त कराया जाएगा।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago