बलिया- HC के आदेश पर चला का बुलडोजर, पूर्व प्रधान से मुक्त कराई सरकारी जमीन

बलिया। उत्तरप्रदेश में लगातार बाबा का बुलडोजर अवैध कब्जे ध्वस्त कर रहा है। बलिया के बैरिया क्षेत्र में भी अतिक्रमण हटाया गया। ग्राम पंचायत चकगिरधर के मिल्की गांव में ग्राम समाज और तालाब की जमीन के अवैध कब्जे पर तहसील प्रशासन ने बुल्डोजर चलाया।HC से आदेश मिलने के बाद कार्रवाई की गई। जिसके बाद से क्षेत्र में सरकारी जमीन पर कब्जा करने वाले भू-माफियों में हड़कम्प मचा हुआ है।

दरअसल चकगिरधर के पूर्व प्रधान और वर्तमान प्रधान रमावती देवी के श्वसुर रामबदन यादव और उनके परिवार के सदस्यों ने तलाब के नाम पर दर्ज ग्राम समाज की जमीन पर अवैध निर्माण कर लिया था। गांव के ही रतन तिवारी इस अवैध निर्माण को हटवाने के लिए बार-बार अधिकारियों के दरवाजे पर दस्तक दे रहे थे, लेकिन अधिकारियों ने अवैध अतिक्रमण नहीं हटवाया। प्रदेश में जब योगी बाबा का बुल्डोजर गरज रहा था, तब भी यहां अवैध अतिक्रमण नहीं चला। फिर, रतन तिवारी ने अवैध कब्जे को लेकर HC में जनहित याचिका दाखिल की। और HC के आदेश पर अवैध निर्माण ढहाया गया।

तहसीलदार संजय सिंह ने बताया कि अवैध कब्जा हटाने में आये व्यय भी अवैध कब्जा करने वालों से वसूला जाएगा। अवैध कब्जा करने वालों में पूर्व प्रधान रामबदन यादव, दीनानाथ यादव, वीरेन्द्र यादव, मुन्ना यादव, नन्दझरिया देवी, हरिशंकर गोड़, गोरख गोड़, हरेराम यादव, हरिशंकर यादव व अरविन्द गुप्ता आदि शामिल थे। उनके खिलाफ भी विधिक कार्रवाई की जाएगी। लगभग 4 घण्टे तक दो बुल्डोजर गरजते रहे।

वहीं तहसीलदार ने लोगों से सरकारी जमीन पर अतिक्रमण न करने की अपील की। कहा कि सरकारी जमीनों पर अवैध निर्माण और अतिक्रमण को तत्काल खाली कर दें, नहीं तो तहसील प्रशासन बुल्डोजर चलवाने को मजबूर होगा। अब बैरिया में बुल्डोजर पर ब्रेक नहीं लगेगा। प्रशासन ने बुल्डोजर चलवाया तो अर्थ भी वसूला जाएगा। अतिक्रमण करने वालों पर विधिक कार्रवाई होगी। उन्होंने बाजार से लेकर ग्रामीण अंचलों तक अतिक्रमण खाली करने की अपील की।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago