Categories: बलिया

बलिया- सावधान! कभी-भी टूट सकता है पीपा पुल, आवागमन बंद

बलिया। खरीद-दरौली की सीध में बने पीपा पुल पर खतरा मंडरा रहा है, क्योंकि सरयू नदी का जलस्तर बढ़ रहा है। पीपा पुल का उत्तरी नाका भी क्षतिग्रस्त हो चुका है। ऐसे में पीपा पुल टूटने का खतरा बढ़ गया है। एहतियात के तौर पर प्रशासन ने दोपहिया और 4 पहिया वाहन का आवागमन बंद कर दिया है। लेकिन कुछ लोग हादसे को दावत देते हुए वाहनों के साथ पुल से निकल रहे हैं। कर्मचारियों के मना करने पर भी लोग नहीं रहे हैं।

हादसे को दावत दे रहे लोपरवाह लोग- बताया जा रहा है कि 24 घंटे में सरयू में 5 से 6 फीट जल स्तर बढ़ा है। जिसकी वजह से पीपा पुल का उत्तरी नाका क्षतिग्रस्त हो चुका है। दक्षिणी नाका नदी के बढ़ते लेबल से ऊपर की तरफ खड़ा हो चुका है। स्थित को देखते हुए दोपहिया और चारपहिया वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। हालांकि कुछ लोग कर्मचारियों से उलझ कर जबरिया दुर्घटना को दावत देते हुए आवागमन कर रहे हैं। इससे वाहनों के नदी में गिर जाने का खतरा है।

लोगों की लापरवाही की सूचना मौके पर तैनात कर्मचारियों ने उच्च अधिकारियों को दे दी है। खरीद के साइड से बांधा गया दक्षिणी नाका भी पूरी तरह से खराब हो चुका है और कभी भी टूटकर नदी में जा सकता है। ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी ने बताया कि पानी इसी तरह बढ़ता रहा तो समय से पहले ही पीपा पुल को खोलना पड़ सकता है। वैसे पीपा पुल खोले जाने की अवधि 15 जून है।

Ritu Shahu

Recent Posts

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 week ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

2 weeks ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

2 weeks ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

3 weeks ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

3 weeks ago