Categories: बलिया

बलिया – बसपा का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, उमाशंकर सिंह ने बताया भाजपा की ‘बी टीम’

बलिया। यूपी विधानसभा में बहुजन समाज पार्टी के नेता उमाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला बोला है उन्होंने अखिलेश यादव को भाजपा की ‘बी टीम’ बताया है।
बता दें डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने अखिलेश यादव पर आरोप लगाते हुए सपा शासन में हुए घोटालों की लिस्ट गिनाई थी।

अब बसपा ने भाजपा से पूछा है कि 6 साल बाद भी किसी घोटाले की जांच रिपोर्ट क्यों सामने नहीं आई। बसपा ने भाजपा और सपा में मिलीभगत का आरोप लगाया। बसपा नेता उमाशंकर सिंह ने कहा कि अखिलेश के कामों की 2017 में भाजपा ने सरकार बनाते ही जांच शुरू कराई थी, लेकिन जांच का क्या हुआ अभी तक कुछ पता नहीं है।
दरअसल जिला मुख्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में उमाशंकर सिंह ने सपा पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सपा भाजपा के साथ मिलकर काम कर रही है। उमाशंकर ने सपा के प्रमुख महासचिव राम गोपाल यादव को लेकर दावा किया कि वह भी भाजपा की ‘प्लानिंग’ का हिस्सा हैं। भाजपा के बड़े नेताओं के साथ अक्सर उनकी बैठक होती रहती है। अल्पसंख्यक वर्ग भी समझ चुका है कि अखिलेश यादव कहीं उनके लिए खड़े नहीं हो सकते हैं, वह केवल इस्तेमाल करते हैं।

उन्होंने बसपा को अल्पसंख्यक वर्ग का हितैषी करार देते हुए कहा कि बसपा की पूर्ववर्ती सरकार में अल्पसंख्यक वर्ग को सबसे अधिक सम्मान मिला। नसीमुद्दीन सिद्दीकी 22 विभाग के मंत्री रहे। प्रदेश में एक भी दंगा नहीं हुआ। साथ ही आरोप लगाया कि अखिलेश यादव की सरकार में दंगा ही दंगा होता है, क्योंकि उनको डर पैदा करना है।
बता दें यूपी में सपा और भाजपा की लड़ाई में सीधा नुकसान बसपा को हो रहा है। बसपा ने कई बार लड़ाई को त्रिकोणीय बनाने की कोशिश की लेकिन सफलता नहीं मिल सकी है। पिछला लोकसभा चुनाव बसपा ने सपा के साथ मिलकर भी लड़ा था। चुनाव बाद दोनों की राहें फिर से जुदा हो गईं।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

3 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago