Categories: बलिया

बलियाः निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले तीन शिक्षक, बीएसए ने किया निलंबित

बलियाः बेसिक शिक्षा अधिकारी मनिराम सिंह ने चिलकहर व बांसडीह शिक्षा क्षेत्र के तीन शिक्षकों को निलंबित कर दिया है। वह निरीक्षण के दौरान विद्यालय में उपस्थित नहीं मिले।

बता दें कि बीएसए मनिराम सिंह ने 13 और 15 दिसंबर को विभिन्न विद्यालयों का निरीक्षण किया था। बांसडीह ब्लाक के उच्च प्राथिमिक विद्यालय रेगहा में प्रभारी प्रधानाध्यापक लक्ष्मी पंडित और सहायक अध्यापक सारिका सिंह अनुपस्थित मिली।

पूर्व प्रधान विजय सिंह ने बताया कि लक्ष्मी पंडित कभी-कभार ही विद्यालय आती हैं और सभी तिथियों के हस्ताक्षर करके चली जाती हैं। निरीक्षण के दौरान विद्यालय में कोई बच्चे भी उपस्थित नहीं थे। जिसके बाद लक्ष्मी पंडित और सरिका सिंह को निलंबित कर प्राथमिक विद्यालय बांसडीह नंबर 2 से संबद्ध किया गया है। जांच के लिए खंड शिक्षा अधिकारी रेवती को जांच अधिकारी बनाया गया है।

वहीं उच्च प्राथमिक विद्यालय बहोरापुर ब्लॉक चिलकहर के प्रधानाध्यापक विनय कुमार भी निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित मिले थे। ग्राम प्रधान ने बताया कि वह विद्यालय कभी नहीं आते हैं। उपस्थिति पंजिका पर शिक्षामित्र ब्रह्मानंद यादव इनकी उपस्थिति लगाते हैं। विद्यालय में केवल 32 छात्र ही मिले। जिसके बाद विनय कुमार को निलंबित कर कंपोजित विद्यालय चिलकहर से संबद्ध किया गया है। खंड शिक्षा अधिकारी नगरा को जांच सौंपी गई है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago