बलिया- बिजली चोरी करता पकड़ा गया BSA कार्यालय, लखनऊ विजिलेंस टीम ने की कार्रवाई

बलिया डेस्क : बलिया में बिजली चोरी का एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां बीएसए कार्यालय उच्च प्राथमिक विद्यालय से बिजली चोरी कर रहा था। लखनऊ की विजिलेंस टीम ने शुक्रवार को छापेमारी कर इस बात ख़ुलासा किया।

दरअसल, विद्युत विभाग की विजिलेंस टीम को शिकायत मिली थी कि आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय से बीएसए कार्यालय में बिना कनेक्शन के बिजली उपयोग की जा रही है। इसी शिकायत पर लखनऊ की विजिलेंस टीम शुक्रवार की दोपहर बीएसए कार्यालय के परिसर में स्थित आदर्श उच्च प्राथमिक विद्यालय पहुंच गई और वहां छापेमारी की।

छापेमारी में पता चला कि यहां अवैध तरीके से बिजली का उपयोग किया जा रहा है। विद्यालय ने बीएसए कार्यालय को अवैध कनेक्शन बांटा हुआ है और साथ ही वहां स्थित आधा दर्जन दुकानों में भी विद्यालय के कनेक्शन से बिजली का अवैध उपयोग किया जा रहा है।
मामला सामने आने के बाद बिजली विभाग के इलाकाई इंजीनियरों की भूमिका भी शक के घेरे में आ गई है।

माना जा रहा है कि उन्हें पहले से इस खेल की जानकारी थी, बावजूद इसके उन्होंने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की। विजिलेंस टीम के अवर अभियंता बृजेश कुमार ने बताया कि विद्यालय में सिर्फ एक ही कनेक्शन मिला। इसमें से ही बीएसए कार्यालय में सप्लाई की गई थी। बीएसएस कार्यालय के नाम से कोई कनेक्शन नहीं है।

उपयोग के हिसाब से विद्यालय में कनेक्शन भी कम किलोवाट का लिया गया था। यहां मीटर की क्षमता दो किलोवाट थी, जबकि इस पर लोड तीन किलो से भी ज़्यादा का मिला।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

5 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago