बलियावासियों को जल्द मिलेगा जाम से छुटकारा, चित्तू पांडेय क्रॉसिग पर अंडरपास बनाने की प्रक्रिया शुरु

बलिया डेस्क :  शहर के लोगों को अब जल्द ही जाम की समस्या से छुटकारा मिलेगा। लंबे समय से लंबित चित्तू पांडेय क्रॉसिग पर अंडरपास बनाने की प्रक्रिया शुरु हो गई है। रेलवे के अधिकारियों ने मीडिया से बात करते हुए इस संबंध में जानकारी दी।

रेल अधिकारियों के मुताबिक़, इस परियोजना पर अभी प्रक्रिया शुरू की गई है। सुरक्षा और संरक्षा के सभी पहलुओं पर गौर करने के बाद टेंडर आदि की प्रक्रिया शुरु की जाएगी और उसके बाद जिला प्रशासन के सहयोग से क्रॉसिंग पर यातायात को रोककर अंडरपास के निर्माण का कार्य शुरू कराया जाएगा।

बता दें कि चित्तू पांडेय क्रॉसिग पर अंडरपास बनाने का प्रस्ताव काफी पुराना है। इसको बनाने के लिए जब भी पहल की गई तो इसमें कई बाधाएं सामने आ गईं। इसके निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए रेलवे ने मार्च 2020 में डीएम को एक पत्र भी लिखा था। लेकिन मामला लंबे समय से ठंडे बस्ते में चला गया। अब नई कोशिश शुरू हुई है।

जिससे एक बार फिर बलियावासियों में उम्मीद जाग गई है। अंडरपास निर्माण में आ रही बाधाओं को दूर करने के लिए शनिवार को प्रशासनिक और न्यायिक अधिकारियों की एक संयुक्त बैठक भी हुई। इसी बैठक में ये तय हुआ कि प्रोजेक्ट का सर्वे कर निर्माण कार्य को जल्द शुरु किया जाए। इसी बैठक में रेलवे के अधिकारियों को निर्माण कार्य शुरू कराने के लिये कहा गया।

क्यों लगता है चित्तू पांडेय क्रॉसिग पर जाम?
दरअसल, पांडेय चौराहा शहर का मुख्य प्रवेश द्वार है। बाहर से आने वाले लगभग सभी वाहनों को इस चौराहे से होकर ही गुज़रना पड़ता है। वाहनों की भारी संख्या के कारण यहां हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है। क्रासिंग बंद होने और खुलने के समय तो जाम की समस्या और भी विकराल हो जाती है। जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

4 weeks ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago