बलिया में शासन प्रशासन की मंशा के मुताबिक जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी के सख्त निर्देश के बाद लापरवाह शिक्षकों की लापरवाही जारी है। जिले के बीएसए मनीष सिंह ने हनुमानगंज, बेरुआरबारी व बांसडीह ब्लॉक के परिषदीय स्कूलों में निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने शिक्षा की गुणवत्ता, निपुण भारत अभियान की प्रगति, शिक्षक-छात्र उपस्थिति, कायाकल्प, मध्यान्ह भोजन योजना, साफ-सफाई आदि का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान चार अध्यापक समेत सात कर्मी अनुपस्थित मिले। सभी का अनुपस्थिति तिथि का वेतन अग्रिम आदेश तक रोक दिया गया।
इधर मऊ में भी बीएसए ने अनुपस्थित मिले शिक्षकों का वेतन रोकने के निर्देश जारी किए हैं। जानकारी के मुताबिक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय द्वारा नामित कर्मचारी के अलग-अलग तिथियों में मोबाइल से लिए गए शिक्षकों के लोकेशन में 3 ब्लॉक के 5 विद्यालयों के कुल 6 शिक्षक अनुपस्थित मिले। इसके बाद बीएसए ने लापरवाही शिक्षकों का 1 दिन का वेतन रोकते हुए 1 सप्ताह के अंदर स्पष्टीकरण मांगा है।
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…