Categories: बलिया

बलिया- BS-4 और BS-6 बस में आये दिन आ रही खराबी, मेंटेनेंस न होने से यात्री परेशान

बलिया। यात्रियों की सहूलियत के लिए चलाई जा रहीं इलेक्ट्रानिक बसें मेंटेनेंस के अभाव में हैं। ऐसे में इलेक्ट्रानिक बसें आए दिन खराबी के कारण वर्कशाप में खड़ी हो रहीं हैं। यात्रियों की सहूलियत के लिए परिवहन निगम आधुनिक तकनीक वाली बसों पर जोर दे रहा है। लेकिन इन बसों की मरम्मत का इंतजाम नहीं कर पा रहा है। न तो मरम्मत के लिए कर्मचारी हैं और न ही उपकरण।

बता दें कुछ महीने पहले बीएस फोर बसों का संचालन शुरू हुआ है। इस समय सेंसर युक्त 2 BS-6 बस भी आ गई हैं। इन बसों में आने वाली खराबी को ठीक करने की जिम्मेदारी पुराने कर्मचारियों के जिम्मे है। पुराने मकैनिक बस की खामियों को दूर नहीं कर पा रहे हैं। इतना ही नहीं, स्पेयर पार्ट्स भी उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे बसों का संचालन प्रभावित हो रहा है। इसका खामियाजा यात्रियों को भुगतना पड़ रहा है।

वर्कशाप के कर्मचारियों के मुताबिक, BS-4 और BS-6 इलेक्ट्रानिक आधारित बसें हैं। इनकी मरम्मत कंप्यूटर आधारित उपकरणों के माध्यम से की जाती है डिपो की कार्यशाला में उपकरणों के अभाव के चलते बसों में मामूली खराबी भी दुरुस्त नहीं की जा सकती है। संसाधनों के अभाव में बसों की मरम्मत के लिए आजमगढ़ और कानपुर कार्यशाला से सहयोग लेना पड़ रहा है। एआरएम राकेश कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि BS-6 बसों में लगे साफ्टवेयर से तकनीकी गड़बड़ी जैसे शॉर्ट सर्किट, टायर फटने जैसे हादसों की सूचना पहले ही मिल जाएगी। बस के किसी भी हिस्से या कुलपुर्जे में खराबी पहले ही पकड़ में आ जाएगी।

इसी तरह BS-4 में इलेक्ट्रानिक सिस्टम लगा है। फ्यूज उड़ने पर भी यहां के मैकेनिक बना नहीं पा रहे हैं। सेंसर में खराबी को दूर करने के लिए कंप्यूटर जरूरी है। यह सही है कि वर्कशाप में संसाधनों की कमी है और BS-4 बसों की मरम्मत में यह समस्या आड़े आती है, लेकिन BS-6 बसों के संचालन में यह समस्या सामने नहीं आएगी। इसके लिए ड्राइवरों और टेक्निशीयनों को प्रशिक्षित किया जा रहा है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago