बलिया: जून में शुरू हो जाएगा यूपी-बिहार को जोड़ने वाला पुल, जिले के लोगों को होगा फायदा

बलियाः यूपी-बिहार को जोड़ने वाले पुल का शुभारंभ जून में हो जाएगी। बिहार में वीर कुंवर सेतु के पास में बन रहे पुल के दोनों तरफ एप्रोच बन गया है। अब काम अंतिम चरण में है। जून से इस पुल से भारी वाहनों का आवागमन भी संभव होगा।

बता दें कि यूपी को बिहार से जोड़ने के लिए गंगा पर भरौली बक्सर के बीच बौर कुंवर सिंह सेतु का शुभारंभ वर्ष 1977 में हुआ था। इस पुल के देखरेख की जिम्मेदारी बिहार सरकार के पास है। यह पुल कई बार क्षतिग्रस्त हुआ और कई बार मरम्मत भी हुआ।

साल 2014 में पुल के क्षतिग्रस्त होने के कारण इसे भारी वाहनों के लिए प्रतिबंधित कर दिया गया था। इसके चलते बड़े वाहनों को डेढ़ से दो सौ किलोमीटर की अधिक दूरी तय करनी पड़ती है। वर्ष 2019 मैं नया पुल बनाने की कवायद शुरू हुई लेकिन कोरोना काल में पुल का निर्माण कार्य भी प्रभावित हुआ। अब नए पुल का निर्माण पूरा हो गया है।

इस पुल के चालू होने से जनपद के अलावा सीमावर्ती गाजीपुर जिले दर्जनों गांवों के लोगों को लाभ मिलेगा। बलिया से कोलकाता, रांची, धनबाद, पटना, बक्सर, आदि जगहों के बसों का संचालन शुरू हो जाएगा। इसी तरह यूपी के क्षेत्र में फोरलेन का काम पूरा होने के बाद बिहार परिवहन विभाग भी पटना से लखनऊ, अयोध्या, वाराणसी आदि के लिए बसों का संचालन शुरू करेगा।

नया पुल शुरू होने से व्यापारियों और किसानों का फायदा होगा। वहीं भरौली से दो फोरलेन लिंक मार्ग निकल रहा है। एक फोरलेन सड़क 17 किलोमीटर करीमुद्दीनपुर के पास ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे से जुड़ेगा। तो दूसरी फोरलेन लिंक 18 किमी दूर फखनपुरा के पास पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे जुड़ेगा।

बक्सर डीपीएम एसपी सिंगला विशाल कुमार ने बताया कि गंगा पर भरोली- बक्सर के बीच बन रहे नया पुल का काम अंतिम दौर में रहा है। अधिकांश कार्य पूरे हो चुके हैं जो काम बचा है, उसे भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। पुल जून महीने के अंत तक चालू हो जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

17 hours ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago