बेलथरा रोड से चुनाव जीतने के बाद बोली रेनू गुप्ता, जाति-धर्म से ऊपर उठकर विकास के काम करूंगी

बलिया: बेल्थरारोड नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर हुए चुनाव में भाजपा प्रत्याशी रेनू यादव ने जनता के आर्शीवाद से जीत हासिल की। उनकी जीत के बाद भाजपा में उत्साह का माहौल है।

जीतने के बाद रेनू ने कहा कि जीत से ट्रिपल इंजन की सरकार पूरी गति से दौड़ेगी। उन्होंने कहा कि मेरे पति निवर्तमान चेयरमैन दिनेश कुमार गुप्ता ने 10 सालों में नगर के विकास के नए कीर्तिमान स्थापित किए। अब मैं नगर के विकास के लिए काम करूंगी।

उन्होंने कहा कि जाति धर्म और दलगत भावना से ऊपर उठकर सर्व समाज के कल्याण तथा आमजन के मान, सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए सदैव तत्पर रहूंगी। कोरोना काल के प्रभाव से जिस वार्ड में रंगीन इंटरलॉकिंग, नाली और आकर्षक लाइट के कार्य अधूरे रह गए हैं, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाएगा

Rashi Srivastav

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago