Categories: बलिया

बलियाः भरौली-बक्सर के बीच बन रहा पुल अप्रैल-मई तक हो जाएगा शुरु

यूपी-बिहार को जोड़ने वाले भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर बन रहे नए पुल पर सबकी नजरें टिकी हुई हैं। इस पुल से अब जल्द ही वाहनों का आवागमन शुरु हो जाएगा। कार्यदायी संस्था एसपी सिंगला के अधिकारियों की मानें तो अप्रैल-मई तक नया पुल चालू हो जाएगा।

बता दें कि अभी पुल के दोनों तरफ एप्रोच बनाने का काम जोरों पर चल रहा है। पुल का काम आधे से अधिक हो चुका है। जबकि गंगा उस पार बिहार में फोरलेन का काम पूरा हो चुका है। पुल चालू होने के बाद भारी वाहनों की आवाजाही चालू हो जाएगी।

पुल बनते ही अब पटना तक जाने में आसानी होगी। बता दें कि 12 मई 2014 को वीर कुंवर सिंह सेतु के जर्जर होने के बाद बक्सर प्रशासन ने पुल के दोनों तरफ सात फुट ऊंची लोहे के गॉर्डर लगा कर बैरिकेड कर दिया गया। तभी से भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह ठप है। इसके कारण भारी वाहनों को 200 किमी अधिक दूरी तय करनी पड़ रही है। लेकिन अब अगले वर्ष अप्रैल-मई तक पुल चालू होने से आने-जाने में आसानी होगी।उधर, ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे से जोड़ने से लिए भरौली से करीमुद्दीनपुर फोरलेन लिंक रोड के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए चिह्नांकन का काम शुरू हो गया है। जगह-जगह पत्थर लगाए जा रहे हैं। इस सड़क के बन जाने के बाद ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस वे के साथ ही पूर्वांचल एक्सप्रेस वे से भी कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके निर्माण होने के बाद दिल्ली, लखनऊ, पटना आने जाने वाले लोगों का रास्ता और सुगम हो जाएगा। कम समय में लोग आसानी से यात्रा पूरी कर सकेंगे। एसपी सिंगला, डीपीएम विशाल कुमार ने बताया कि भरौली-बक्सर के बीच गंगा पर बन रहे नया पुल निर्माण का कार्य जोरों पर है। यह पुल अगले वर्ष अप्रैल-मई तक आवागमन के लिए समर्पित कर दिया जाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago