Categories: बलिया

बलियाः दो दिन से लापता महिला की लाश कुएं से बरामद, इलाके में हड़कंप

बलियाः गड़वार थाना क्षेत्र में बसनवार गांव में कुएं से संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहित की लाश मिलने का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है। घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि लाश में से बदबू आ रही है। ऐसे में दो दिन पुरानी लाश होने की आशंका जताई जा रही है। बता दें कि बसनवार के अंतर्गत दमदार मौजा के ब्रह्म बाबा परिसर स्थित कुएं से बरामद की गई है। परिजनों की मानें तो विवाहिता मानसिक रूप से विक्षिप्त थी तथा गुरुवार से ही घर से गायब थी।

जानकारी के मुताबिक घटना वाले दिन कुछ युवा सुबह दौड़ने के लिए निकले थे तो उन्हें कुएं में महिला की लाश दिखाई दी। पूरे खबर गांव में फैलते ही भारी संख्या में ग्रामीण जुट गए। मौके पर सूचना पुलिस को दिया। मृतिका की पहचान बसनवार गांव निवासी अमरनाथ यादव की पत्नी ममता देवी 25 के रूप में हुई। ममता गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीनपुर थाना अंतर्गत ग्राम पतार की रहने वाली थी। 25 फरवरी 2016 को उसकी शादी अमरनाथ यादव से हुई थी।

अमरनाथ गांव में ही रहकर काम करता है तथा दोनों का एक चार वर्षीय बेटा अभिमन्यु है। परिजनों की मानें तो ममता मानसिक रूप से विक्षिप्त थी तथा अचानक गुरुवार की दोपहर घर से गायब हो गई थी। इसी बीच शनिवार उसकी लाश मिली। वहीं पुलिस का कहना है कि अभी तक विवाहिता के मायके पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है, मौत का कारण पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago