बलिया- भाजपा युवा नेता का हार्ट अटैक से निधन, सांसद और मंत्री ने जताया दुख

बलिया डेस्क : भाजपा के युवा नेता शक्ति प्रकाश तिवारी उर्फ नन्हे का शनिवार को दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया. उनके निधन पर बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त, राज्य सभा सांसद नीरज शेखर योगी सरकार में मंत्री उपेन्द्र तिवारी, समेत कई दिग्गजों ने दुःख जताया है.
नौजवानों में लोकप्रिय शक्ति प्रकाश तिवारी बलिया के बिगही गांव के रहने वाले थे. इनके निधन की सूचना से पुरे जिले में शोक की लहर दौड़ गयी.
शक्ति प्रकाश तिवारी के निधन पर  भाजपा कार्यकर्ता व एलबी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक अवनींद्र कुमार ओझा ने कहा कि मुझे यकीन नहीं हो रहा कि शक्ति अब हम लोगों के बीच नहीं है. शक्ति की मौत की खबर ने हम सब को झकझोर दिया है.
शक्ति मृदुल व मिलनसार स्वभाव का लड़का था.  अपने क्षेत्र से दो बार जिला पंचायत सदस्य का चुनाव भी लड़ चुका था. इस दौरान शक्ति की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन धारण कर ईश्वर से प्रार्थना की गई.
बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago