किसानों के लिए जान भी देना पड़े तो पीछे नहीं हटूंगा: नारद राय

बलिया डेस्क : समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री नारद राय ने बलिया विधानसभा के ग्राम सभा बसंतपुर में बोलते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार और केंद्र की सरकार जन विरोधी नीतियों को लागू करने में अपने को गौरवान्वित महसूस करती है। लेकिन समाजवादी पार्टी उन नीतियों को जिसके कारण देश और प्रदेश का किसान नौजवान, गरीब प्रभावित होता है, उसका पुरजोर विरोध करती है।

किसान बिल का विरोध करते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर जो किसान यात्रा निकाली गई और जिसमें पूरे प्रदेश में खासतौर पर बलिया विधानसभा में जो कार्यकर्ताओं में उत्साह दिखाई दिया और जो किसानों की तरफ से समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की हौसला अफजाई की गई उसी से साबित हो गया कि प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी की सरकार से छुट्टी लेना चाहती प्रदेश की जनता भारतीय जनता पार्टी के मंसूबों को समझ लेने का

काम की है और यही कारण है कि आज पूरा समाज चाहे अगड़ा हो पिछड़ा हो चाहे अल्पसंख्यक हो दलित हो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर विश्वास जताने का काम किया है। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री राय ने कहा कि यह लंबी लड़ाई है और इस लड़ाई को जीतने के लिए जो भी कुर्बानी देनी होगी आपको और हमको उसके लिए तैयार रहना होगा।

सभा को संबोधित करते हुए विधानसभा के अध्यक्ष अजय यादव ने उपस्थित लोगों को भरोसा दिलाया कि हम सब लोग समाज में रहने वाले एक एक आदमी के दुख सुख में खड़ा रहने का काम करते हैं जब कहीं भी कोई उत्पीडऩ होता है चाहे किसी सामंती से हो या चाहे पुलिस से हो चाहे दिन में हो या रात में हो हम अपने नेताओं के सहयोग से डटकर के मुकाबला करते हैं और आजतक बलिया विधानसभा में भाजपा के लोग पुलिस से मनमाना काम नहीं करा पाते।

सभा को प्रमुख रूप से विश्राम बिंद, रमाशंकर बिंद, भरत यादव, हृदय यादव राजकुमार पांडे कृष्णा यादव, अजीत यादव ने संबोधित किया। विधानसभा सभा की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष अजय यादव ने की एवं संचालन राजकुमार पांडेय ने किया।

बलिया ख़बर

Recent Posts

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

5 days ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

2 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 month ago