बलियाः टिकट न मिलने से बिफरे भाजपा नेता बोले- इस बार हम फेफना 1 लाख मतों से हारेंगे!

बलियाः भाजपा के द्वारा विभिन्न विधानसभा सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा कर दी गई है। प्रत्याशियों की लिस्ट सामने आने के बाद कुछ के चेहरे खिल गए हैं तो कुछ टिकट कटने से पार्टी से नाराज चल रहे हैं। इसी बीच टिकट न मिलने पर फेफना विधानसभा के भाजपा नेता का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने सीधे-सीधे फेफना विधानसभा से भाजपा के हारने की बात कह डाली। यहां बात हो रही है भाजपा नेता मुन्ना बहादुर की। जो टिकट न मिलने से भाजपा पर बिफर पड़े।

उन्होंने कहा कि हमें फेफना विधानसभा से टिकट नहीं मिली बल्कि उसको मिला है जिन्होंने कोई विकास ही नहीं किया केवल अपना विकास किया है। इतना ही नहीं, भाजपा नेता ने आगे कहा कि मैं उनको फेफना विधानसभा से हराने के लिए लोगों से वोट मागूंगा और साथ ही हम उनको समर्थन करेंगे जो नेता इनको हराएंगे। उन्होंने कहा कि हमें पता है कि 1 लाख मतों से फेफना से भारतीय जनता पार्टी की हार होगी। उन्होंने आगे कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी का नेता होकर फेफना विधानसभा के प्रत्याशी की निंदा करता हूं।

साथ ही आगे कहा कि मैं जानता हूं कि 2022 में दोबारा मुख्यमंत्री योगी जी होंगे और भारतीय जनता पार्टी की सरकार होगी। हमें पार्टी से नाराजगी नहीं बल्कि इस विधानसभा के प्रत्याशी से नाराजगी है। जिन्होंने पिछले 5 सालों के कार्यकाल में ना तो सड़क का विकास और ना ही किसी गांव का विकास किया सिर्फ उन्होंने किया है तो अपना विकास। हालांकि फेफना विधानसभा के साथ कई और विधानसभा क्षेत्र भी हैं, जहां टिकट न मिलने से नेता पार्टी से नाराज चल रहे हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago