Categories: बलिया

बलिया- दो पक्षों में विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर हमला, FIR दर्ज

बलिया। दो पक्षों में जमीन विवाद सुलझाने पहुंची पुलिस पर ही एक पक्ष ने हमला बोल दिया। इतना ही नहीं चौकी इंचार्ज और सिपाही को गिरेबां पकड़कर पीटा भी गया। इस दौरान पुलिस किसी तरह अपनी जान बचाकर मौके पर भागी। लेकिन पुलिस पर ही युवक को लाठी से पीटने का आरोप लगाया गया। और गुस्साए लोगों ने चक्काजाम कर दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में मुकदजा दर्ज कर लिया है। साथ ही 5 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।

पूरा मामला इसरतगंज मोहल्ले का है, जहां दो पक्षों में मकान के कब्जे को लेकर विवाद है। एक पक्ष दीवार तोड़ रहा था, जिसका दूसरे पक्ष ने विरोध किया। सूचना मिलने पर चौकी इंचार्ज अमरजीत यादव के नेतृत्व में पुलिस टीम मौके पर पहुंची। और दोनों पक्षों को समझाइश देने की कोशिश की लेकिन इस बीच दूसरा पक्ष पुलिस पर ही हावी हो गया। पुलिस पर ही मकान कब्जा कराने आरोप लगाय और फिर चौकी इंचार्ज के साथ ही सिपाही को पीटा। मामले का वीडियो वायरल होते ही प्रशासन सतर्क हो गया।

वहीं विवाद में एक युवक के सिर पर चोट लग गई तो उसने पुलिस पर लाठी से पिटाई करने का आरोप लगाया। घायल युवक को जिला अस्पताल ले जाया गया लेकिन वहां पहुंचने पर घायल का उपचार नहीं कराने की बात कहने लगे। पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग और एसपी को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए और अपनी मांग को लेकर जिला अस्पताल के सामने ही सड़क पर बैठ गए। आधा घंटे तक जाम लगा रहा। मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल बालमुकुंद मिश्र ने मामला शांत कराया और मोहल्ले में पुलिस फोर्स तैनात की।

विवाद की वजह- इसरतगंज मोहल्ला निवासी महेंद्र, विश्वनाथ और उमा तीन भाई हैं, जिसमें विश्वनाथ की कोई संतान नहीं है। उमा की मौत के बाद दोनों पुत्र खुरन और सुजीत अपनी जमीन को दीपक केसरी को 26 लाख रुपये में 23 दिसबंर को रजिस्ट्री किया था। रविवार को दीपक दुकान और उसके पीछे वाले कमरे के बीच की दीवार तोड़वा रहा था, लेकिन दूसरे पक्ष ने हंगामा खड़ा कर दिया।

मामले की जानकारी देते हुए सिटी सीओ भूषण वर्मा ने बताया कि मकान कब्जा विवाद की सूचना पर पहुंची पुलिस टीम पर मकान मालिक के स्वजन ने हमला किया। उनसे बदतमीजी की गई। घटना की पूरी जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। 5 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। जांच के बाद आगे की कार्रवी की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

4 days ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

1 week ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

3 weeks ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

1 month ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 month ago