बलिया विधायक दयाशंकर से तलाक लेने के लिए पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने फिर लगाई अर्जी

बलिया। उत्तरप्रदेश में कार्यवाहक सरकार की मंत्री और पूर्व मंत्री और बीजेपी नेता स्वाति सिंह अपने पति बलिया सदर सीट से विधायक दयाशंकर सिंह तलाक लेना चाहती हैं। उन्होंने दयाशंकर सिंह से चल रहे तलाक के केस को दोबारा शुरू करने के लिए फैमिली कोर्ट में अर्जी लगाई है। साल 2018 में फैमिली कोर्ट ने दोनों पक्षों के अदालत नहीं पहुंचने पर केस बंद कर दिया था।

स्वाति सिंह ने सोमवार को ने फैमिली कोर्ट की एडिशनल प्रिंसिपल जज की कोर्ट में केस दोबारा शुरू करने की अर्जी दी है। और स्वाती सिंह की अर्जी पर एडिशनल प्रिंसिपल जज फैमिली कोर्ट श्रुति श्रीवास्तव ने ऑर्डर रिजर्व कर लिया है। बता दें स्वाति सिंह के पति दयाशंकर सिंह हाल ही में हुए चुनाव में बलिया की सदर सीट जीतकर विधायक बने हैं।

भारतीय जनता पार्टी ने स्वाति सिंह के पति और बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह को बलिया जिले की सदर सीट से उम्मीदवार बनाया था। इस सीट पर दयाशंकर सिंह ने समाजवादी पार्टी उम्मीदवार नारद राय को हराया था। दयाशंकर सिंह को यहां 1 लाख 3 हजार 873 वोट मिले थे।

स्वाति सिंह को नहीं मिला टिकट- स्वाति सिंह यूपी की पिछली सरकार में राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) थीं। हालांकि चुनाव में बीजेपी ने उन्हें टिकट नहीं दिया था। स्वाति सिंह सरोजिनी नगर सीट से विधायक थीं, लेकिन बीजेपी ने उनका टिकट काटकर वहां से ईडी के पूर्व डायरेक्टर राजेश्वर सिंह को मैदान में उतारा था।

Ritu Shahu

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 weeks ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

3 weeks ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

3 weeks ago

3 weeks ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

4 weeks ago

मकर संक्रांति पर टोंस तट पर सजा चिंतामणि ब्रह्म का ऐतिहासिक मेला, श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…

1 month ago