बलिया के सुल्तानपुर गांव में पंचायत में हुए विवाद के बाद एक युवक ने भाजपा नेता पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इस हमले में भाजपा नेता गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे प्राथमिक इलाज के बाद सदर अस्पताल रेफर किया गया है। इस मामले में पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में दो पक्षों गणेश बिंद और रामनाथ बिंद के बीच जमीन का विवाद चल रहा था। इसको लेकर रविवार को गांव में पंचायत बुलायी गयी थी। गांव की बिंद बस्ती में बैठी पंचायत में बातचीत हो रही थी। इस दौरान दोनों पक्षों के बीचफिर विवाद हो गया।
विवाद बढ़ता देख पंचायत में मौजूद सुल्तानपुर निवासी व भाजपा मनियर मंडल के अध्यक्ष 40 वर्षीय अजीत सिंह विवाद शांत कराने का प्रयास करने लगे। इसी दौरान एक युवक ने धारदार हथियार से उनपर हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल भाजपा नेता को स्थानीय पीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने सदर अस्पताल रेफर कर दिया।
इस मामले में कोतवाली योगेंद्र प्रसाद सिंह का कहना है कि घायल की ओर से तहरीर दी गयी है। उसके आधार पर मामले की जांच-पड़ताल की जा रहा है
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…