बलिया- उपेन्द्र तिवारी के अम्बिका चौधरी पर दिए बयान से भाजपा नेता भी शर्मिंदा

बलिया। आमतौर पर सभ्य नजर आने वाले नेताओं के बोल चुनावी रैलियों में बिगड़ जाते हैं और कई बार नेता विपक्षी पार्टियों पर सवाल उठाते हुए, कटाक्ष करते हुए अपनी मर्यादा भूल जाते हैं। अब शब्दों की मर्यादा तोड़ी है योगी सरकार के मंत्री उपेंद्र तिवारी ने। उन्होंने कुछ ऐसा बयान दिया जिससे राजनैतिक गलियारों में हलचल मच गई हैं। मंत्री का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें मंत्री जी बड़े ही अभद्रता से कहते हुए नजर आ रहे हैं कि “अंबिका चौधरी ने कितने बाप-मां और बहन बदले। तब जाकर वे राजनीति में आए हैं।”

मंत्री ने ये बातें पीडब्यूडी डाक बंगले में भाजपा के विधायकों और मंत्रियों से बात करते हुए कही। मंत्री के इस विवादास्पद बयान का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। मंत्री के बयान को लेकर सपा ने तत्काल जवाब नहीं दिया लेकिन इतना जरुर कहा कि वक्त आने पर मंत्री के मुहं से निकला शब्द का जवाब हम जरूर देंगे। सपा के एक नेता ने बताया कि मंत्री ने जिस शब्दों का इस्तेमाल किया वह शब्द उनके मुंह से अच्छा नहीं लगता। राजनीति में इस तरह का शब्द किसी के परिवार पर इस्तेमाल करना राजनीति की गरिमा के साथ खिलवाड़ है।

साथ ही कई भाजपा नेताओं ने भी मंत्री के इस बयान पर दबी जुबान ही सही लेकिन इसको गलत बताया है। हालंकि खुल कर बोलने से कतराते रहे। यहाँ तक कि एक भाजपा नेता ने नाम न छापने की शर्त पर मंत्री के बयान को गलत करार दिया। वहीँ भाजपा व सपा के बीच जिला पंचायत अध्यक्ष का चुनाव काफी रोचक दिख रहा है।जहां सपा पूरी तरह से शांत बैठी हुई है। वहीं भाजपा एसपी से लगाकर डीएम तक यह शिकायत कर रही है कि सपा के प्रत्याशी ने जिला पंचायत सदस्यों का छुपा करके रखा।

हुआ यूं कि डाक बंगले में मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल, उपेंद्र तिवारी, राज्यसभा सांसद नीरज शेखर, विधायक सुरेंद्र सिंह, संजय यादव, जिलाध्यक्ष जयप्रकाश साहू मौके पर मौजूद थे। वहां से भाजपा का प्रतिनिधि मंडल नीरज शेखर के नेतृत्व में एसपी आवास पहुंचा, जहां उन्होंने जिला पंचायत सदस्यों के रिहाई की मांग की। कहा कि उन्हें उनके परिवार के हवाले किया जाए। इसके बाद पूर्व मंत्री अम्बिका चौधरी सहित अन्य नेताओं पर यह आरोप लगाया कि यह लोग निष्पक्ष चुनाव नहीं होने देना चाहते हैं और कई दिनों से जिला पंचायत सदस्यों को अपहरण करके रखे हुए है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

3 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago