बलिया – तलवार से केक काटने का वीडियो वायरल, बर्थडे बॉय गिरफ्तार

बलिया।  बलिया के मनियर में जन्मदिन का केक तलवार से काटने संबंधी एक वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज कर बर्थडे बॉय को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया शख्स वीडियो में कथित रूप से जन्म दिन की पार्टी का जश्न मनाते और तलवार से केक काटते देखा जा सकता है। पुलिस ने शुक्रवार को इसकी जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह घटना बुधवार के दिन की ग्राम पंचायत विक्रमपुर पश्चिम (बड़की बारी) में हुयी।

एडिशनल एसपी संजय यादव ने बताया कि मामले के मुख्य आरोपी की पहचान कृष्णा यादव के रूप में की गयी है । उन्होंने बताया कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। उन्होंने बताया कि वायरल वीडियो एवं पुलिस जांच के आधार पर मुख्य आरोपी की पहचान के बाद मुकदमा दर्ज किया गया ।

बता दें की वायरल विडियो में देखा जा सकता है कि बर्थडे मनाते समय एक युवक फोर व्हीलर गाड़ी के छत पर केक रखकर तलवार से काट रहा है तथा एक युवक गाड़ी पर चढ़कर हाथ में कट्टा लेकर फायर कर रहे है। विडियो वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई। पुलिस ने कृष्णा यादव पुत्र अमरनाथ यादव निवासी मनियर उत्तर टोला, शंकर यादव पुत्र मारकंडे यादव निवासी विक्रम पुर पश्चिम (बड़की बारी ), विनोद यादव पुत्र सुरेंद्र यादव निवासी गंगापुर के विरुद्ध धारा 336 आईपीसी 3 /4 / 25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

एडिशनल एसपी संजय यादव ने कहा कि जिस लड़के का जन्मदिन मनाया जा रहा है वह कृष्णा यादव के नाम में से चिन्हित किया गया है। कट्टे से फायर करने वाले युवक को शंकर यादव के रूप में एवं वीडियो बनाने वाले लड़के को विनोद यादव के रूप में चिन्हित किया गया है। जांच चल रही है अगर अन्य लोगों की भी संलिप्तता पाई गई तो उनके विरूद्ध कार्रवाई की जाएगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

1 day ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago