Categories: बलिया

बलिया- महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, जेडीयू नेताओं ने किया नमन

बलिया। जनता दल यूनाइटेड के फेफना कार्यालय में महात्मा गांधी और बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। जहां महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व और कृतित्व पर विस्तार से प्रकाश डाला ।

जदयू प्रदेश महासचिव अवलेश सिंह ने कहा कि गांधी व्यक्ति नहीं, बल्कि विचार थे। गांधी जी हमेशा दूसरे की पीड़ा को समझने का प्रयास करते थे। जय जवान-जय किसान जैसे ऊर्जावान नारे के उद्घोषक शास्त्री जी की बात की जाए तो वह असली कर्मयोगियों में से एक थे। इन दोनों महापुरुषों के बताए रास्ते पर हम चलने का प्रयास करें तो जीवन अवश्य सफल होगा।

गोष्ठी में जिलाध्यक्ष भारत भूषण प्रताप सिंह, जिला महामंत्री पंकज सिंह, सोनू सिंह, डॉ शोभनाथ सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष लोहा सिंह, मनोज ठाकुर, मुकेश सोम, श्रीकांत गुप्ता, महेश गुप्ता, अभिनव चौधरी, पंकज चौहान, विनय कुमार, सुनील कुमार आर्य, सुबोध गुप्ता, डॉ. वेद पाल, इमरान पाशा, और मीडिया प्रभारी रोहित कुमार चौबे आदि मौजूद रहे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago