बलिया- बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश, 5 आरोपियों से 5 चोरी की बाइक जब्त

बलिया में पुलिस ने बाइक चोर गैंग का पर्दाफाश किया है। जहां गड़वार पुलिस ने 5 वाहन चारों को गिरफ्तार किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने अलग-अलग जगह से 5 चोरी की बाइक जब्त की हैं। आरोपी चोरी के बाद वाहन बेचने की फिराक में थे। गिरफ्तार आरोपियों में से एक के पास कट्टा भी मिला है। वहीं पुलिस ने आरोपियों को पूछताछ जेल भेज दिया है।

दरअसर पुलिस को सूचना मिली थी कि नूरपुर-पड़वार रोड पर पुलिया के पास कुछ लोग चोरी की गाड़ियों का सौदा कर रहे हैं। जहां पहुंची पुलिस ने संदेह के आधार पर सभी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में पकड़े गये संदिग्धों ने बताया कि वह चोरी के वाहनों को बेचने की योजना बना रहे थे। तहकीकात में जुटी पुलिस ने हिरासत में लिये गये आरोपियों की निशानदेही पर अलग-अलग जगहों से चोरी की 5 बाइक बरामद की।

नंबर प्लेट बदलकर बेचते थे वाहन- पुलिस ने बताया कि वाहन चोरों में फेफना थाना क्षेत्र का तीखा निवासी सोनू शर्मा पुत्र नथुनी शर्मा, स्थानीय थाना क्षेत्र के सिकरिया निवासी लालबाबू उर्फ तूफानी राम पुत्र विजेंदर राम, बहादुरपुर कारी निवासी सन्नी पासवान पुत्र सुरेंद्र पासवान और पयरहीं निवासी मनजंय दास पुत्र राम ललित के साथ असलम खान इम्तियाज शामिल है। जो गाड़ी चुराने के बाद उसके ऊपर फर्जी नम्बर प्लेट लगा देते थे। और फिर आसपास के जिलों में कम पैसे में बेच देते थे।

वहीं पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया है। कार्रवाई करने वाली टीम में चौकी प्रभारी रतसर गिरिजेश सिंह, ताखा चौकी इंचार्ज फूलचंद यादव, सिपाही राकेश कुमार, हर्ष यादव, उमेश साहनी, मनीष आदि थे।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago