बलिया पुलिस का नया कारनामा, बाइक वाले का काट दिया सीट बेल्ट न लगाने का चालान

बीते दिनों नया ट्रैफिक नियम आने के बाद से ही देश भर से चालान को लेकर तमाम हैरा’न करने वाली ख़बरों आईं. कईयों का तो लाखों का चालान का’टा गया. हालाँकि इसका तमाम लोगों ने विरोध भी किया लेकिन चालान काट’ने का एक बड़ा ही अजीब मामला अपने बलिया में पेश आया है. लेकिन यहाँ पर पुलिस वालों की लापर वाही साफ़ झलक लग रही है.

दरअसल मामला कुछ यूँ है कि पुलिस वालों ने जिस गाड़ी का चालान सीट बेल्ट न लगाने की वजह से काटा है वह कार नहीं बल्कि बाइक है और अब बाइक में कौन सी सीट बेल्ट लगाई जाती है, यह बात लोगो के समझ में नहीं आ रही है. बड़ी बात यह है कि जिस शख्स की गाड़ी का चालान काटा गया है, उसका कहना है कि वह अपनी बाइक लेकर बीते दो महीने से शहर गया ही नहीं, तो फिर चालान किसने और कब काट दिया. यह बात उसके समझ में नहीं आ रही.

जिस शक्स की बाइक हैं, उनका नाम है मंगलदेव सिंह कुशवाहा जोकि पेशे से एक प्राइवेट शिक्षक हैं और पकड़ी इलाके के रहने वाले हैं. वह हर रोज़ अपनी बाइक से स्कूल जाते हैं जोकि कुछ ही दूरी पर है. लेकिन अब शहर की ट्रैफिक पुलिस ने उन्हें ई-चालान भेजा है. जिस पर तारिख 30 नवंबर की पड़ी हुई है. गाड़ी का नंबर है यूपी 60 वाई/ 2381. आपको बता दें कि मोबाइल पर ई-चालान मंगलदेव को मिला.

पहले तो उन्हें कुछ समझ नहीं आया लेकिन बाद में पता चलने पर वह हैरान परेशान हो गए. शहर की ट्रैफिक पुलिस की तरफ से जो ई चालान भेजा गया था उसमे सीट बेल्ट न लगाने की बात लिखी हुई थी. साढ़े तीन हज़ार रूपये का चालान काटा गया था. बहरहाल अब वाहन मालिक ने इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारीयों से की है.

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

12 hours ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago