Categories: बलिया

बलियाः सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बाइक, शिक्षक की मौत

बलिया-गड़वार मार्ग पर देर रात बड़ा सड़क हादसा हो गया। यहां सड़क किनारे खड़े ट्रक से बाइक टकरा गई। इसमें बाइक सवार शिक्षक की मौत हो गई। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बताया जा रहा है कि चितबड़ागांव थाना क्षेत्र के नसीरपुर कलां गांव निवासी 42 वर्षीय इंद्रजीत सिंह सोमवार रात को शहर में लौट रहे थे। इसी बीच जब वह बनरहीं गांव के पास पहुंचे तो सड़क किनारे खड़े ट्रक से उनकी बाइक टकरा गई। हादसे में इंद्रजीत गंभीर रुप से घायल हो गए। हादसे की आवाज सुनकर लोग तुरंत मौके पर पहुंचे और डायल-112 पर सूचना दी।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को सदर अस्पताल पहुंचाया लेकिन तब तक शिक्षक ने दम तोड़ दिया। एसओ सुखपुरा दुर्गेश्वर मिश्र अस्पताल पहुंचे। हादसे की खबर लगते ही परिजनों में कोहराम मच गया।

मृतक इंद्रजीत सिंह प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात थे। उनकी पोस्टिंग शिक्षा क्षेत्र रेवती के प्राथमिक विद्यालय महेंद्र के मठिया पर थी। बताया जा जा रहा, शिक्षक ने हेलमेट पहन रखा था। लेकिन टक्कर इतनी तेज थी कि हेलमेट में चकनाचूर हो गया। बेहरहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर मामले की जांच शुरु कर दी है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

राष्ट्रीय खेल दिवस पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भव्य पुरस्कार वितरण समारोह

चितबड़ागांव, बलिया। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाए जा रहे…

4 days ago

बलिया BJP की इनसाइड स्टोरी! संगठन में पद की लड़ाई अश्लील वीडियो तक आई?

बलिया। बांसडीह में भाजपा से जुड़ी महिला कार्यकर्ता के निजी वीडियो के कथित प्रसार को…

2 weeks ago

सिकंदरपुर की सियासत में नया चेहरा, कौन हैं संजीव कुमार तिवारी? बिजनेस से राजनीति तक कैसे पहुंचा सफर?

बलिया। सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र की राजनीति में अब नए चेहरों की सक्रियता दिखाई देने लगी…

3 weeks ago

मेजर ध्यानचंद जयंती पर जमुना राम मेमोरियल स्कूल में खेल सप्ताह का आगाज, कबड्डी में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

चितबड़ागांव (बलिया)। हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में जमुना राम मेमोरियल…

1 month ago

आजाद अधिकार सेना ने ओम प्रकाश को सौंपी बलिया जिलाध्यक्ष की कमान

आजाद अधिकार सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व आईपीएस अधिकारी अमिताभ ठाकुर ने क्षेत्र के…

1 month ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

2 months ago