Categories: बलिया

बलिया के लिए गौरव का पल, जिले के डॉ. राजेशवर बने बिहार के स्वास्थ्य निदेशक

 

बलिया के बांसडीह रोड निवासी डॉक्टर राजेश्वर सिंह बिहार के स्वास्थ्य निदेशक बने हैं। बिहार सरकार ने उन्हें आयुर्वेद विभाग में निदेशक का जिम्मा सौंपा है। डॉक्टर राजेश्वर की इस उपलब्धि पर नगर समेत पूरे जिले में हर्ष का माहौल है।

बता दें कि डॉक्टर राजेश्वर सिंह बांसडीह के रुस्तमपुर गांव निवासी है। उन्होंने अपनी प्रारंभिक शिक्षा बलिया से की इसके बाद पूर्वी चम्पारण से मेडिकल की पढाई पूरी की। इसके साथ ही वह अपने कॉलेज के अध्यक्ष रहे और मेडिकल छात्र संघ बिहार के भी अध्यक्ष बने।

हाल ही में बिहार राज्य के स्वास्थ्य विभाग निदेशालय में निदेशक (आयुर्वेद) के साथ उप निदेशक (आयुर्वेद) और उप निदेशक (होमियोपैथ) का पद रिक्त था। जिसके बाद डॉक्टर राजेश्वर सिंह जी को कार्यकारी व्यवस्था के तहत आयुष निदेशालय में निदेशक (आयुर्वेद) के पद पर तैनात किया गया है।

उनकी इस बड़ी उपलब्धि पर उनके परिवार में खुशी की लहर दौड़ गई। राजेश्वर सिंह ने अपनी सफलता का पूरा श्रेय अपने परिवार जन को विशेष रूप से माता स्वर्गीय लक्ष्मी देवी पिता श्री पृथ्वी नाथ सिंह, चाचा रामनाथ सिंह, भगवान जी सिंह और अपनी पत्नी पद्मावती सिंह को दिया है। डॉ. सिंह अपने बाबा स्वर्गीय राम कृपाल सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। इनके छोटे भाई डॉ. बरमेश्वर सिंह सोनवानी सीएचसी में चिकित्साधिकारी (आयुर्वेद) के पद पर कार्यरत है।

Rashi Srivastav

Recent Posts

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में धूमधाम से मना 80वां स्वतंत्रता दिवस, बच्चों की प्रस्तुतियों ने बांधा समां

बलिया। जमुना राम मेमोरियल स्कूल, मानपुर चितबड़ागांव में 15 अगस्त को 80वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास,…

6 days ago

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल में बलिया का जलवा, जमुना राम मेमोरियल स्कूल बना उपविजेता

सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में बलिया की जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव की…

1 week ago

बलिया में विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर उमड़ा जनसैलाब, दिग्गज नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

बलिया के नरही थाना गोलीकांड के शहीद विनोद राय की दसवीं पुण्यतिथि पर बुधवार को नरही…

1 week ago

बलिया का बढ़ा मान! जमुना राम मेमोरियल स्कूल सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल के फाइनल में

मिर्जापुर। सनबीम एकेडमी नॉलेज पार्क, मिर्जापुर में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन हैंडबॉल प्रतियोगिता 2026-27 में…

1 week ago

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह नहीं रहे, बलिया की राजनीति ने खोया अपना सबसे बड़ा जननेता

बलिया। रसड़ा विधानसभा क्षेत्र से लगातार तीन बार विधायक रहे और बहुजन समाज पार्टी (बसपा)…

2 weeks ago

CBSE ईस्ट जोन हॉकी प्रतियोगिता में जमुना राम स्कूल की बेटियों का कमाल, कांस्य पदक जीतकर बढ़ाया मान

गोरखपुर स्थित बी.एन. पब्लिक स्कूल में 31 जुलाई से 2 अगस्त 2026 तक आयोजित सीबीएसई…

2 weeks ago