बेल्थरारोड में बाइक और कार की जोरदार भिड़ंत, हादसे में बाइक सवार युवक की मौत

बलिया। बेल्थरारोड में एक दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा बाइक और कार की आमने-सामने जोरदार टक्कर होने से हुआ। हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। जबकि कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया

बताया जा रहा है कि उभांव थाना क्षेत्र के नगरा – चौकियां मार्ग पर आवाया गांव के समीप रविवार की शाम लगभग साढ़े 7 बजे बाइक और कार की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार 23 वर्षीय युवक की मौत हो गयी। जबकि कार चालक गम्भीर रूप से घायल हो गया।जानकारी के अनुसार सीसैण्ड कला गांव निवासी विकास यादव 23 वर्ष पुत्र दयाराम नगरा के तरफ से बाइक से आ रहा था वो आवाया गांव के पास पहुँचा था कि विपरीत दिशा आ रही कार की आमने सामने जोरदार टक्कर हो गयी जिससे बाइक सवार विकास यादव सड़क पर दूर जा गिरा। जबकि मारुति सड़क के किनारे पलट गई। जिससे मारुति चालक रमेश 35 वर्ष पुत्र प्रेम निवासी मलेरी भी गम्भीर रूप से घायल हो गया।

दोनों को आसपास के लोगों ने सीएचसी सीयर लाया गया। जहाँ डॉक्टर ने विकास यादव को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वही मारुति चालक रमेश की स्थिति नाजुक देख डॉक्टर ने रेफर कर दिया। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago