बलिया में बड़ा खाद्यान्न घोटाला! कंपोजिट स्कूल में कोरोना काल का 30 बोरी छिपा हुआ खाद्यान्न बरामद

बलिया में एक स्कूल से भारी मात्रा में छिपा हुआ खाद्यान्न मिलने से हड़कंप मच गया। हनुमानगंज क्षेत्र के कंपोजिट स्कूल दुमदुमा पर एबीएसए ने 30 बोरी खाद्यान्न बरामद किया है। यह खाद्यान्न मध्याह्न भोजन योजना का है। जो कोरोना काल का बताया जा रहा है।साथ ही स्कूल के लिए लिये अन्य मद में भी घोटाले की बात सामने आ रही है।

बता दें एसडीएम प्रशांत नायक की शिकायत पर एबीएसए अनूप गुप्ता ने निरीक्षण के दौरान खाद्यान्न बरामद किया। खाद्यान्न को लेकर प्रधानाध्यापक अफताब आलम ने सही जबाब नहीं दिया। जिसके बाद खंड शिक्षा अधिकारी ने कमरे को सील कर दिया है। मामले की जानकारी होने पर बीएसए मनिराम सिंह ने 3 स्तरीय टीम का गठन कर मामले की जांच का निर्देश दिया है। जांच टीम दो दिन के अंदर स्कूल में पहुंच कर मामले की जांच करेगी।

मध्याह्न भोजन योजना का इतनी मात्रा में खाद्यान्न कब से रखा गया है। इसकी सूचना अधिकारियों को क्यों नहीं दी गई। तमाम बिंदुओं की जांच की जाएगी। मामले में विभाग की ओर से बताया कि कारोना महामारी के समय बच्चों को वितरित किया जाने वाला यह खाद्यान्न है, लेकिन इसकी सूचना उच्च अधिकारियों को नहीं दी गई जिससे कई सवाल उठ रहे हैं।

बताया जा है कि 129 बच्चों के नाम पर 4 बार खाद्यान्न निकाला गया था। स्कूल के लिए लिये अन्य मद में भी घोटाले की बात सामने आ रही है। हालांकि जांच के लिए कमेटी का गठन हो गया है। अब देखना होगा कि क्या कुछ कार्रवाई की जाती है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago