बलिया। पूर्वांचल में घाघरा नदी एक बार फिर उफान पर है। बलिया में घाघरा ने खतरे के निशान को पार कर लिया है जलस्तर लगातार बढ़ने से परेशानी भी बढ़ रही है। साथ ही गंगा के जलस्तर में भी पिछले 4 दिनों से बढ़ाव जारी है। प्रमुख दोनों नदियों के बढ़ाव पर होने के बाद विशेषकर घाघरा वाले क्षेत्र में एक बार फिर बाढ़ की संभावना ज्यादा हो गई है।
एक सेमी प्रति घंटे से बढ़ रहा जलस्तर- घाघरा का पानी मंगलवार को पेटे से निकलकर निचले इलाकों में फ़ैलने लगा है। बलिया के तुर्तीपार गेज पर मंगलवार सुबह 8 बजे घाघरा का जलस्तर 64.650 मीटर रिकार्ड किया गया। नदी खतरे के निशान 64.010 मीटर से 64 सेमी ऊपर बह रही है। घाघरा यहां अपने उच्चत्तम जल स्तर 66.00 मीटर से मात्र 1.35 मीटर ही दूर है, जबकि जलस्तर में एक सेमी प्रति घंटे से भी अधिक का बढ़ाव बना हुआ है।
वहीं एडीएम वित्त/राजस्व आजाद भगत सिंह ने बताया कि चक्की सहित जिन दो गांव में नदी का पानी घुसा है। वहां पर चार नाव चलाई जा रही। साथ ही बाढ़ चौकियों को सर्तक कर दिया गया है। प्रशासन प्रत्येक गतिविधियों पर नजर रखते हुए सर्तक है। जिन लोगों को परेशानी हो रही है। उन्हें राहत शिविरों में जाने को कहा गया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…