लोकसभा चुनाव नजदीक आते ही बलिया के राजनीतिक गलियारों में हलचल मच गई है। यहां जनता दल यूनाइटेड पार्टी को बड़ा झटका लगा है। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष अवलेश सिंह ने अपने सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पत्र लिखकर सभी पदों को त्याग दिया है। उनके अचानक अपने पद से इस्तीफा देने के पार्टी पदाधिकारियों में हड़कंप मच गया है।
अवलेश सिंह लंबे समय से जनता दल यूनाइटेड के लिए काम कर रहे हैं। वे कई महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। उन्होंने अचानक सभी पदों से इस्तीफा क्यों दिया, इसके पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। जेडीयू प्रदेश उपाध्यक्ष के पद पर रहते हुए अवलेश सिंह ने कई बार विपक्षी पार्टियों पर हमला बोला और जेडीयू की प्रगति की बात कही। अब उनके सभी पद से इस्तीफा देने से पार्टी को बड़ा झटका लगा है। ऐसा माना जा रहा है की आने वाले समय में किसी अन्य दल के साथ जा सकते हैं
बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…
जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…