Categories: बलिया

बलिया- लाल बालू के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई, बिहार से बलिया आ रहे 10 ओवरलोड ट्रक सीज

बलिया में लाल बालू के अवैध परिवहन पर बड़ी कार्रवाई की गई है। बैरिया थाना क्षेत्र की चांद दियर पुलिस ने लाल बालू लदे 10 ट्रकों को सीज कर दिया है। बताया जा रहा है कि सभी ट्रक बिहार से लाल बालू लेकर आ रहे थे। चांद दियर पुलिस ने पिकेट पर ओवरलोड इन ट्रकों को सीज कर दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई से लाल बालू का काला धंधा करने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

बता दें बैरिया पुलिस इन दिनों बिहार से बगैर जरूरी कागजात के अवैध रूप से यूपी में आने वाले लाल बालू के खिलाफ सख्त रवैया अपना रही है। क्षेत्र में ट्रैक्टर की ट्रालियों में भरकर आने वाले लाल बालू पर पूरी तरह रोक लगी है। अब केवल ट्रकों में भरकर ही लाल बालू आ रहा है। ऐसे में अगर कोई ओवरलोड गाड़ी लेकर बिहार से यूपी में आ रहा है तो पुलिस उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

वहीं इस बड़ी कार्रवाई को लेकर चौकी इंचार्ज चांद दियर गणेश पांडे ने बताया कि सभी ट्रक ओवरलोड थे, जिन्हें सीज करने के साथ ही उनका चालान किया गया है। नियमों के खिलाफ लाल बालू का अवैध परिवहन होने पर लगातार ऐसी कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

2 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago