Categories: बलिया

बलियाः भोजपुरी गायक ने शादी का झांसा देकर किया दुष्कर्म, पीड़िता ने DM से लगाई गुहार

बलिया की युवती ने भोजपुरी के चर्चित लोकगीत गायक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी से न्याय की गुहार लगाई है। युवती का कहना है कि आरोपी के खिलाफ कोर्ट से एफआईआर का आदेश होने के बाद भी कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया।

कार्यवाही न होने से परेशान पीड़िता मंगलवार को जिलाधिकारी के पास पहुंची और पत्र सौंकर कार्यवाही की मांग की है। पीड़िता के मुताबिक  भोजपुरी गायक ने सांस्कृतिक प्रोग्राम में काम दिलाने के बहाने मुझे बुलाया। मैं कार्यक्रम में उनके साथ जाने लगी। इस दौरान भोजपुरी गायक ने पीड़िता को शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाए। कुछ समय तक ऐसा चला रहा। लेकिन इसके बाद आरोपी ने पीड़िता के साथ गाली-गलौज और मारपीट की और हत्या की धमकी देकर भाग गया।

इसके बाद पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई। जब सुनवाई नहीं हुई तो मुकदमा दर्ज कराने पीड़िता ने कोर्ट का रूख किया। मामले पर सुनवाई करते हुए न्यायालय सिविल जज (जूडि) एफटीसी द्विती एवं/ न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 156(3) के तहत 15 नवंबर 2021 को थाना कोतवाली में प्रथम रिपोर्ट दर्ज करने का आदेश पारित किया। लेकिन पुलिस अभी भी निष्क्रिय बनी हुई है। आरोपी पर केस दर्ज नहीं हुआ। मामले में कोतवाल बालमुकुंद मिश्रा का कहना है कि अभी तक कोई आदेश प्राप्त नहीं हुआ है। वहीं पीड़िता ने पुलिस पर जानबूझकर मामला दर्ज न करने के आरोप लगाए हैं।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago