बलिया- अपनी ही रिपोर्ट में फंसे BEO लोकेश मिश्रा, बच्चों की गलत जानकारी देने पर बैठी जांच

बलिया। BEO बेरूआरबारी लोकेश मिश्रा अपनी ही निरीक्षण रिपोर्ट में फंस गए हैं। BSA शिवनारायण सिंह ने BEO और अनुपस्थित शिक्षक के साथ ही शिक्षामित्रों से जवाब मांगा है। साथ ही मामले की जांच डीसी (MDM) को सौंपी है। क्योंकि निरीक्षण के बाद BEO ने जो रिपोर्ट BSA को भेजी उसमे स्कूल चलो अभियान के तहत नवीन प्रवेश के संबंध में जानकारी नहीं थी। रिपोर्ट में बच्चों की गलत जानकारी देने पर लोकेश मिश्रा के खिलाफ जांच होगी।

दरअसल, BEO लोकेश मिश्रा ने 20 अप्रैल को प्राथमिक स्कूल पीरकपुर अपायल, प्राथमिक स्कूल दत्तीवढ़, असेगा, उप्रावि असेगा, प्रावि सेमरी और उप्रावि छितरौली का निरीक्षण किया था। इस दौरान प्रावि पीरकपुर अपायल में प्रधानाध्यापक शशिभूषण सिंह और शिक्षामित्र सविता सिंह, प्रावि असेगा में सहायक अध्यापक अमित कुमार सिंह, शिक्षामित्र वृंदा सिंह और कृपाशंकर राम बिना सूचना के नदारद थे।

हालांकि सहायक अध्यापक अमित कुमार सिंह 9.15 बजे पहुंच गए। वहीं, प्रधानाध्यापक अभय नारायण साहनी शेयर मार्केट में ट्रेडिंग करते हुए शिक्षण काम करते मिले थे। यही नहीं, 100 के सापेक्ष 46 छात्र उपस्थित मिले, लेकिन MDM पंजिका पर 9 अप्रैल 2022 से निरीक्षण तिथि तक अंकन नहीं किया गया था। किसी भी स्कूल में नामांकन के सापेक्ष 50 प्रतिशत बच्चे उपस्थित नहीं थे।

BEO बेरुआरबारी ने निरीक्षण रिपोर्ट BSA को भेजी तो उन्होंने आपत्ति जताई, क्योंकि BEO ने अपने निरीक्षण में स्कूल चलो अभियान के अंतर्गत नवीन प्रवेश के संबंध में उल्लेख नहीं किया गया है। निरीक्षण के समय सभी विद्यालयों में नामांकित छात्रों के सापेक्ष लगभग 50 प्रतिशत से कम छात्र संख्या होने के बावजूद BEO ने जांच रिपोर्ट में इसका उल्लेख नहीं किया है। ऐसे में BSA की ओर से कहा गया है कि इस संबंध में प्रधानाध्यापकों को कोई निर्देश नहीं देना खेद जनक है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago