Categories: बलिया

बलियाः पीएम आवास की पहली किस्त लेकर गायब हुए लाभार्थी, परियोजना निदेशक ने दिए रिकवरी के आदेश

प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) में लापरवाही के मामले आए दिन सामने आ रहे हैं। ऐसे में जिला ग्राम्य विकास अभिकरण ने लापरवाह पंचायत सचिवों और अपात्र लाभार्थियों पर नकेल कसना शुरु कर दिया है।

बता दें कि आवास योजना के कई लाभार्थी ऐसे हैं जो पहली किस्त लेने के बाद गायब है या उन्होंने अभी तक मकान निर्माण शुरु नहीं करवाया। गढ़वार विकासखंड के प्रानपुर में भी साल 2021-22 की लाभार्ती मीरा देवी पत्नी योगेंद्र, शीला देवी पत्नी संदीप जिनके प्रथम किस्त खाते में जाने के बाद से वह गांव से पलायन कर गए।

कर्मचारी जानकारी जुटाने गए लेकिन वह नहीं मिले। यहां तक कि किसी भी ग्रामीण को उनके बारे में जानकारी नहीं है। ऐसे में परियोजना निदेशक उमेश मणि त्रिपाठी ने संबंधित सचिव केसाथ-साथ लाभार्थी को नोटिस जारी किया गया है।

परियोजना निदेशक ने बताया कि यदि संबंधित उचित जानकारी नहीं देते तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। साथ ही आवास आवंटन के पश्चात जनपद में ऐसे लाभार्थी जिनको प्रथम व द्वितीय किश्त अवमुक्त किए जा चुके हैं, इसके बावजूद वह अभी तक निर्माण नहीं कराए और गांव से पलायन कर गए हैं उनसे राशि की रिकवरी की जाएगी।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

7 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago