बलिया में फाइनेंस कंपनी के 11 पदाधिकारियों के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। चिटफंड कंपनी के पदाधिकारियों ने जाल बिछा कर लोगों से करोड़ों रुपए जमा कराए और रातों-रात कंपनी बंद कर भाग गए।
जानकारी के मुताबिक साल 2012 में बैरिया के तहसील मोड़ के पास एक किराए के भवन में सक्सेस भ्यूमल्टी सर्विसेज लिमिटेड व सक्सेस कैपिटल मार्केटिंग और संध्या कृषि मल्टी परपज कोआपरेटिव सोसाइटी लिमिटेड नाम की कंपनी स्थापित हुई थी।
इसके बाद कंपनी के लोगों ने जाल बिछाना शुरु किया और कई लोगों को फंसा कर उनसे विभिन्न बचत योजनाओं रेकरिंग डिपॉजिट, फिक्स डिपाजिट व मंथली इनकम स्कीम आदि में करोड़ों जमा कराया और भुगतान का समय आने पर भाग गए।
इसको लेकर बीवी टोला के निवेशक छोटू लाल ने शिकायत दर्ज की। जिसके आधार पर मृत्युंजय साहू पूर्वी मुक्ति नगर मेदिनापुर, स्नेह आशीष भट्टाचार्य भगवानपुर पश्चिमी मेदिनापुर, बाबुल मीडिया जासीबर पश्चिमी मेदिनापुर, उमा खान पत्नी मृत्युंजय साहू पचहारी मुक्ति नगर पूर्वी मेदिनापुर, अर्नव राय, तन्मय पंडित, पीसी दास, शंखोवरण हजरा, शंकर घुनिया, संजीव शर्मा, कृष्णा नंदन गुप्ता सभी पूर्वी मेदिनापुर पश्चिम बंगाल के खिलाफ धोखाधड़ी व ठगी का मामला दर्ज किया गया है।
बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…
तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…
फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…
सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…
बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…
बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…