बेल्थरा रोड- बिजली का तार गिरने से एक की मौत 9 घायल !

बलिया के बेल्थरा रोड के फरसाटार में सुबह बिजली का तार गिरने से एक की मौत हो गई तथा 9 अन्य लोग घायल हो गए. खबर के मुताबिक ये हादसा बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही से हुआ है. बता दें कि सोमवार के दिन ग्राम फरसाटार में 11000 वोल्टेज बिजली के तार खींचे जा रहे थे जिसमें बिजली प्रवाहित हो रही थी किसी कारण से तार नीचे जमीन पर गिर गया जिससे गौतम कुमार पुत्र सुरेश उम्र 32 वर्ष, प्यारे लाल पुत्र श्यामू प्रसाद उम्र 33 वर्ष ,अमित कुमार पुत्र स्वर्गीय मुखलाल उम्र 12 वर्ष, महातम कुमार गौतम पुत्र परशुराम उम्र 30 वर्ष, अमित कुमार पुत्र सरजू प्रसाद उम्र 15 वर्ष,

आदित्य कुमार पुत्र बनारसी प्रसाद उम्र 14 वर्ष ,करन कुमार पुत्र परशुराम उम्र 17 वर्ष ,इंद्रजीत कुमार पुत्र जगलाल उम्र 21 वर्ष, प्रिंस कुमार पुत्र अशोक उम्र 15 वर्ष, बिजली की साट लग जाने के कारण से झुलस कर बुरी तरह से घायल हो गए तथा सत्या कुमार पुत्र बनारसी उम्र 14 वर्ष की बिजली की शाट लगने से मौके पर ही मृत्यु हो गई है.

मौके पर लोगों ने 108 पर कॉल करके एंबुलेंस बुलाई एंबुलेंस में सभी घायल तथा मृतक को लादकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सीयर लाया गया जहां पर सभी घायलों का उपचार किया जा रहा है मौके पर प्रभारी पुलिस चौकी सीयर उप निरीक्षक आर0के0 सिंह मौजूद है, अन्य आवश्यक कार्रवाई अमल में लाई जा रही है

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया के जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में धूमधाम से हुआ ‘नव आरंभ विदाई समारोह’

बलिया के चित्तबड़ागांव स्थित श्री जमुना राम स्नातकोत्तर महाविद्यालय में शनिवार को भावनाओं, उत्साह और…

6 days ago

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

4 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

4 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago