Categories: बलिया

बलिया – बेल्थरारोड की सहायक अध्यापिका श्वेता वर्मा को मिलेगा राज्य पुरस्कार, क्षेत्र में खुशी की लहर

बलिया की एक सहायक अध्यापिका श्वेता वर्मा को राज्य स्तरीय आदर्श पाठयोजना 2021 पुरस्कार के लिए चुना गया है। उन्हें यह पुरस्कार गणित विषय की बेहतरीन पाठयोजना के लिए दिया जाएगा। प्रदेश के 80 शिक्षकों में बलिया की शिक्षिका का नाम शामिल होने की क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

राज्य शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद (लखनऊ) की निदेशक शुभा सिंह ने 80 शिक्षकों की सूची जारी की। जिनमें बलिया के सीयर ब्लाक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय तिरनई खिजिरपुर की सहायक अध्यापिका श्वेता वर्मा का नाम शामिल है। चयनित शिक्षकों को पुरस्कार व प्रमाण पत्र वितरण की सूचना डायट के प्राचार्य/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मिलेगी।

गणित सब्जेक्ट के लिए हुआ चयन- शिक्षकों को योजनाबद्ध तरीके से शिक्षण कार्य करने के लिए प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने पंचम राज्य स्तरीय आदर्श पाठयोजना प्रतियोगिता 2021 का आयोजन कराया था। परिषद ने जनपद स्तर से प्राथमिक और उच्च विद्यालय के शिक्षकों की चयनित पाठयोजनाओं का राज्य स्तर पर बाह्य विशेषज्ञों से मूल्यांकन कराया। विशेषज्ञों ने विभिन्न मानकों के आधार पर पाठयोजनाओं का मूल्यांकन किया।

क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर- अंग्रेजी, हिन्दी, संस्कृत, विज्ञान, गणित, एसएसटी, ईवीएस एवं हमारा परिवेश विषयों की पाठयोजना के लिए प्राथमिक स्तर के 49 और जूनियर हाईस्कूल के 31 शिक्षकों का चयन हुआ। इनमें जिले की अध्यापिका श्वेता का भी नाम शामिल है। श्वेता की इस उपलब्धि पर खंड शिक्षा अधिकारी राकेश सिंह के अलावा सैकड़ों शिक्षकों ने बधाई दी। साथ ही इस खबर से क्षेत्रवासियों में खुशी की लहर है।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago