Categories: बलिया

बलिया- बेल्थरारोड, रामगढ़ और सिकंदरपुर में हादसा, 6 लोग घायल, इलाज जारी

बलिया में अलग – अलग थाना क्षेत्रों में हादसा होने से कई लोग घायल हो गए। रविवार और सोमवार को बेल्थरारोड, रामगढ़ और सिकंदरपुर में हादसे होने से 6 लोग घायल हो गए। जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है।

उभांव थाना क्षेत्र के बभनियांव ग्राम के पास पत्नी और बच्चे के साथ जा रहे नशे में धुत्त बाइक चालक ने एंबुलेंस में पीछे से जोरदार टक्कर मार दिया। इससे बाइक सवार दंपति समेत 4 लोग घायल हो गए। जिनमें चंदन कुमार (26), उसकी पत्नी तारा देवी (24), शिवानी कुमारी (07) और 4 माह का नवजात बच्चा सभी शामिल हैं। दंपति की हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

हल्दी थाना क्षेत्र के मझौवा NH-31 पंचमुखी हनुमान मंदिर के समीप सोमवार सुबह टहलकर अपने घर जा रही एक महिला तेज रफ्तार ट्रक की चपेट आने से बुरी तरह घायल हो गई। शोर सुनकर आसपास के लोगों ने महिला को जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने स्थिति गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया। सावित्री देवी (45) पत्नी बेचू बिंद निवासी मझौवा की है।

सिकंदरपुर में नगरा मार्ग पर संदवापुर मोड़ के पास तेज रफ्तार बोलेरो के धक्के से साइकिल सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। दरअसल संदवापुर गांव निवासी अच्छे खरवार (90) पुत्र रविवार की देर रात साइकिल से घर जा रहे थे। नगरा मार्ग स्थित संदवापुर मोड़ के समीप पहुंचे कि अचानक तेज रफ्तार अज्ञात बोलेरो ने धक्का मार दिया। स्थानीय लोगों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकंदरपुर पहुंचाया, प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

Ritu Shahu

Recent Posts

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

1 day ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

1 month ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

1 month ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago

UGC के ‘Equity Rules’ में स्पष्टता व संतुलन की मांग, बलिया के भानु प्रकाश सिंह ने चेयरमैन को लिखा पत्र

बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…

2 months ago