बलिया कोरोना से पस्त, माफिया अवैध खनन में मस्त !

बलिया। बलिया इन दिनों कोरोना से पस्त है, दूसरी ओर खनन माफिया अवैध खनन में मस्त है। जिले में एक भी ऐसा गंगा और घाघरा नदी का घाट नहीं जहां मिट्टी खनन का कार्य न होता हो। जानकारों की मानें तो पुलिस और खनन विभिाग की मिलीभगत से ही खनन का खेला हो रहा है।

बुधवार को इसी प्रकार सागरपाली गंगा घाट पर बेरोकटोक बालू खनन का खेल जारी था, जिसको बलिया खबर के रिपोर्टर ने अपने कैमरे में कैद किया, ये तो सिर्फ बानगी है पूरे जनपद का हाल यही है, ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि आने वाले दिनों में इसी खनन के चलते स्थिति और भी ज्यादा भयावह हो सकती है।

बलिया में खनन माफिया अन्य जनपदों की अपेक्षा कुछ ज्यादा ही सक्रिय है और हो भी क्यों ना, लोकल पुलिस की मिलीभगत जो है। सूत्र की मानें तो पुलिस खुद ही खनन माफियाओं के लिए सुबह का वक्त मुकम्मल किया है। आप किसी भी गंगा या घाघरा तट पर चले जाइए, जहां आपको सुचारू रूप से सुबह आठ बजे तक बेरोकटोक खनन का कार्य देखने को मिलेगा। गिरोह का आलम यह है कि गिरोह दस या १२ के झुंड में रहते हैं। यदि कोई खनन का विरोध करते हैं तो वे टूट पड़ता है।

फेफना इलाके के घाटों पर ज्यादा हो रहा खनन
वैसे तो पूरे जनपद के हर गंगा घाटों पर खनन का कार्य जारी है। लेकिन इन दिनों सबसे ज्यादा खनन फेफना थाना इलाकों के घाटों पर हो रही है। यहां तड़के सुबह से ही खनन का कार्य शुरू हो जाता है और सुबह आठ बजते-बजते हर तटों से सैकड़ों की संख्या में ट्रैक्टर ट्राली मिट्टी ढोकर ठिकाने पहुंचा देते हैं।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

3 days ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

6 days ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago