बलिया डेस्क : अपने बयानों को लेकर सुर्खियां बटोरने वाले बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने प्रदेश में बढ़ रही रे’प की घटनाओं को लेकर विवादित बयान दिया था। शनिवार को उन्होंने कहा था कि सभी पिता और माता का धर्म है कि अपनी जवान बेटी को संस्कारित वातावरण में रहने, चलने और एक शालीन व्यवहार प्रस्तुत करने का तरीका सिखाएं।
इसका विडियो मीडिया में आने के बाद विधायक की चौतरफा आलोचना हो रही हैं। तो वहीँ कवि डॉ. कुमार विश्वास ने भी निशाने पर लिया है। कुमार विश्वास ने ट्वीट कर पूछा है कि क्या जिन बच्चियों के साथ दुष्कृत्य हुआ, उनके परिवार वालों ने बच्चियों को अच्छे संस्कार नहीं दिए?
उन्होंने लिखा है कि बड़े से बड़ा पार्टी भक्त इन विधायक जी की जहालत को जस्टिफाई कर के बताए? कुतर्कों की और सोच की नीचता कहां तक है, पता तो चले?
वहीँ अब कुमार विश्वास के बयान पर विधायक सुरेन्द्र सिंह ने प्रतिक्रिया दी है उन्होंने ट्वीट कर लिखा ” हमें लगता है कुमार विश्वास आपने मेरे बयान को ठीक से नहीं सुना या पूरा नहीं सुना, आप भी वामपंथी मिडिया वालों की तरह ‘लड़की’शब्द पकड़ कर अर्थ का अनर्थ निकालने लगे। मैं यह फिर दुहरा रहा हूं अभिभावकों द्वारा बच्चों को संस्कारित और नैतिक शिक्षा दी जानी चाहिए”।
बता दें की शनिवार को मीडिया से बातचीत करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि अगर माता-पिता अपनी बेटियों को अच्छे संस्कार दें तो बला’त्का’र की घट’नाओं को रोका जा सकता है।
ब’लात्का’र के मामलों में सरकार को ज़िम्मेदारी से मुक्त करते हुए उन्होंने कहा कि ब’ला’त्कार की घटनाओं को शासन के डं’डे से नहीं रोका जा सकता।
बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…
फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…