बलिया- तहसीलदार ने बुजुर्ग वकील को फर्श पर पटका, विरोध में वकीलो का धरना

बलिया। बैरिया तहसील में शनिवार को उस समय हंगामा हो गया जब तहसीलदार ने एक बुजुर्ग अधिवक्ता को फर्श पर पटक दिया। जिससे नाराज अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया। तहसील के सभी कार्यालयों और न्यायालयों में ताला बंदी कर दी गई। साथ ही तहसीलदार को निलंबित करने की मांग को लेकर धरने पर बैठक गए। हालांकि अधिकारियों ने बीच-बचाव कर मामला शांत कराया। इसके अलावा कार्रवाई का आश्वासन भी दिया।

दरअसल अधिवक्ता प्रेमचंद श्रीवास्तव किसी समस्या के समाधान के लिए संपूर्ण समाधान दिवस में पहुंचे। इस दौरान तहसीलदार से आग्रह करने पर वह नाराज हो गए और अधिवक्ता की गर्दन पकड़कर फर्श पर पटक दिए। यह देख जनता और अधिकारी सन्न रह गए। पुलिस वालों ने अधिवक्ता को सहारा देकर उठाया। घटना से आक्रोशित अधिवक्ता तहसीलदार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए एसडीएम से तहसीलदार को बाहर निकालने की मांग करने लगे। तब पुलिस वालों ने एसडीएम के साथ मिलकर मामला संभाला। सैकड़ों की संख्या में अधिवक्ता तहसील बंद कराने के बाद तहसील के मुख्य द्वार पर धरने पर बैठ गए।

नाराज अधिवक्ता मौके पर डीएम और एसपी को बुलाने की मांग करने लगे। कुछ देर बाद अपर जिलाधिकारी वित्त और राजस्व राजेश सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक दुर्गाप्रसाद तिवारी व बांसडीह सीओ राजेश तिवारी मौके पर पहुंचे। अधिवक्ताओं ने अपर जिलाधिकारी से तहसीलदार को तत्काल निलंबित करने, उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज कराने व विभागीय जांच कराने की मांग की। और अपर पुलिस अधीक्षक को तहरीर दी। कार्रवाई के आश्वासन के बाद अधिवक्ता शांत हुए। वहीं तहसीलदार को पुलिस सुरक्षा में बलिया भेज दिया गया। अपर जिलाधिकारी ने कहा कि किसी को कानून हाथ में लेने का अधिकार नहीं है। जिलाधिकारी से परामर्श कर सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Ritu Shahu

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago