बलिया- दरोगा का घूस मांगते हुए कथित ऑडियो वायरल, झूठे केस में फंसाने के लगे आरोप!

बलियाः बेल्थरारोड के उभांव थाना के एक दारोगा की दबंगई देखने को मिली है। जहां सोनाडीह गांव की महिला ने चौरी प्रभारी पर फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देने और 20 हजार रुपए मांगने के आरोप लगाए हैं। रिश्वत मांगने का कथित ऑडियो भी वायरल हुआ है, जिसके बाद महिला ने अधिकारियों से दारोगा पर कार्रवाई करने की मांग की है।

जानकारी के मुताबिक उभांव थाने के सोनाडीह चौकी प्रभारी दिनेश शर्मा के द्वारा पीड़ित से 20 हजार रुपए मांगने का मामला सामने आया है। इसका ऑडियो भी वायरल हुआ है। इस मामले में सोनाडीह निवासिनी सरस्वती देवी पत्नी गोपाल ने मुख्यमंत्री सहित अन्य अधिकारियों को पत्र लिखकर कार्रवाई की मांग की है।

महिला का आरोप है कि दारोगा ने दबंगई दिखाते हुए 18 हजार की घूस लेने के बाद भी 5 साल से विदेश में रह रहे पति को भी फंसाया दिया। महिला ने पत्र में लिखा कि हमारे पति 5 साल से विदेश में है। दरोगा दिनेश शर्मा द्वारा हमारे पति को फर्जी मुकदमे में फंसा दिया गया है। इस बात को लेकर जब हम दरोगा से मिली तो उन्होंने मुझसे पैसे की मांग की और नदी देने पर हमारे भाई को 6 जून को रातभर थाने में बंद कर दिया साथ ही 5 हजार की मांग की। इसके बाद पीड़ित के द्वारा 2 हजार रुपए दिए तो सुबह छोड़ दिया गया। 3 हजार रुपए कल देने की मांग की। पैसा नही देने पर भाई मंगलेश पुत्र बलिराम को पकड़कर थाने पर लेकर चले गए।

उसके बाद हमारे भाई से 20 हजार की मांग की है। पीड़ित की ओर से 18 हजार रुपए दे दिए गए लेकिन फिर भी मंगलेश को गांजा तस्करी में फंसाकर जेल भेज दिया। महिला ने दारोगा पर गलत निगाह से देखने को भी आरोप लगाए है। महिला की मांग है कि उभांव चौकी प्रभारी के द्वारा लगातार मनमानी की जा रही है, ऐसे में आरोपी पर कड़ी कार्रवाई की जाए।

Rashi Srivastav

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

2 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago