रसड़ा में प्रेमिका को घायल कर प्रेमी ने काटी अपनी गर्दन, हालत चिंताजनक

रसड़ा (बलिया): कोतवाली क्षेत्र के छितौनी गांव में रविवार की आधी रात को प्रेमिका को घायल करने के बाद प्रेमी ने अपनी ब्लेड से गर्दन काट कर खुदकशी का प्रयास किया।

दोनों की हालत गंभीर होने पर रसड़ा अस्पताल से चिकित्सकों ने वाराणसी रेफर कर दिया। प्रेमिका कुमकुम उर्फ माधुरी यादव (34) पत्नी संजय यादव निवासी छपरा, इंदरा जिला मऊ रसड़ा क्षेत्र के छितौनी गांव में एक किराए की मकान में रहती थी।

नर्सिंग होम में काम के दौरान ही उसका संपर्क यहां एंबुलेंस चालक विवेक पटेल (25) निवासी बेदुआं जापलिनगंज से हो गया।

इसका कुमकुम के घर अक्सर आना जाना था। आधी रात करीब एक बजे अचानक कुमुकम के मकान से हो हल्ला सुनाई दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंच गए।

इतने में घायल कुमुकम बाहर निकल कर चिल्लाने लगी। घर में चोर के घुसने की आशंका पर जब लोग कमरे में घुसे तो वहां विवेक को खून से लथपथ बेड पर पड़ा पाया।

लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों को तत्काल रसड़ा अस्पताल भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने जिला अस्पताल भेज दिया। इसके बाद इन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

प्रभारी निरीक्षक जगदीश चंद्र यादव ने बताया कि मामला प्रेम प्रसंग का है। विवेक उससे शादी करना चाहता था। इसके लिए कुमकुम ने उसे आश्वस्त भी किया था।

बलिया ख़बर

Recent Posts

बलिया की सियासत में नई हलचल: इंजीनियर विजय कांत तिवारी की एंट्री, 2027 पर नजर!

बलिया- अपनी राजनीतिक चेतना और संघर्षों के लिए पहचान रखने वाले बलिया की राजनीति में…

2 weeks ago

UPSC में सफलता पर बलिया के जमुना राम मेमोरियल स्कूल में आदित्य कृष्ण तिवारी का सम्मान

जमुना राम मेमोरियल स्कूल, चितबड़ागांव  में संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) की परीक्षा में सफलता…

3 weeks ago

जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं का भव्य विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच छात्रों को मिली नई उड़ान की प्रेरणा

बलिया।जमुना राम मेमोरियल स्कूल में कक्षा 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए भव्य विदाई समारोह का…

2 months ago

उत्सर्ग व गोंदिया एक्सप्रेस ठहराव पर खुशी, लंबित मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

फेफना (बलिया)। क्षेत्रीय संघर्ष समिति फेफना के नेतृत्व में शुक्रवार को क्षेत्रवासियों ने रेलवे बोर्ड…

2 months ago

Photos- जमुना राम मेमोरियल स्कूल में गणतंत्र दिवस समारोह हर्षोल्लास से संपन्न

26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…

2 months ago

2 months ago