अखिलेश यादव के हाथ मुजफ्फरनगर दंगों के खून से रंगे हैं – मुख्यमंत्री योगी

कैराना लोकसभा उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी मृगांका सिंह के लिए प्रचार करने सहारनपुर पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को अखिलेश यादव  पर जमकर निशाना साधा। सीएम योगी ने  अखिलेश यादव पर जमकर हमला बोलते हुए कहा की । अखिलेश कैराना में प्रचार करने का दम नहीं रखते हैं, क्योंकि उनके ऊपर मुजफ्फरनगर दंगों का दाग है, और उनके हाथ बेकसूरों के खून से सने हैं।

 सीएम योगी ने कहा कि दूसरों के कंधों पर बंदूक रखकर निशाना साधने वाले उपचुनाव में जनता के सामने आने को तैयार नहीं है। साथ ही उन्होंने कहा, हमने यूपी को डार्क जोन से मुक्त करने व युवाओं को रोजगार देने का वादा पूरा किया। और आगे भी करेंगे।

सीएम योगी बोले कि प्रदेश सरकार तीन बड़ी परियोजनाएं ला रही है। जिससे करीब तीन लाख युवाओं को रोजगार मिलेगा। इस बीच उन्होंने अगले साल 50 हजार पुलिसकर्मियों की भर्ती की भी बात कही। इसके अलावा सीएम योगी ने कहा कि बाबू हुकुम सिंह ने वेस्ट यूपी में सुरक्षा और पलायन का मुद्दा उठाया था। जिसके आधार पर सरकार ने कड़े कदम उठाए। इसका श्रेय हुकुम सिंह को जाता है।

सीएम योगी ने कहा कि वेस्ट यूपी में पलायन का मुद्दा उठाकर स्वर्गीय बाबू हुकुम सिंह की पहल से कानून व्यवस्था दुरुस्त की गईं। पूर्व सीएम अखिलेश यादव अपना प्रत्याशी उधार दे सकते हैं, लेकिन क्षेत्र में चुनाव प्रचार करने की उनमें हिम्मत नहीं हैं। उन्होंने कहा कैराना का उपचुनाव 2019 का आईना है। किसानों और नौजवानों के विकास के लिए सरकार सार्थक कदम उठा रही है। योगी ने कहा जनता विपक्ष के बहकावे में ना आए। बीजेपी ही जाति मजहब से ऊपर उठकर सर्वांगीण विकास कर रही है। प्रदेश सरकार 24 घंटे बिजली देगी। होमगार्ड के जवानों को उचित वेतन के देगी।

बलिया ख़बर

Recent Posts

राम गोविंद चौधरी की विरासत संभालने को तैयार रंजीत चौधरी, फिर उन्हें कमतर दिखाने की कोशिश क्यों?

बलिया। समाजवादी राजनीति में राम गोविंद चौधरी की पहचान और उनके लंबे राजनीतिक अनुभव की…

2 days ago

रसड़ा विधानसभा सर्वे 2027

तीन बार के विधायक उमाशंकर सिंह के निधन के बाद रसड़ा की राजनीतिक तस्वीर बदल…

2 weeks ago

फेफना विधानसभा सर्वे 2027

फेफना विधानसभा सीट पर 2027 को लेकर जनता का मूड क्या है? विधायक संग्राम सिंह…

2 weeks ago

सिकंदरपुर विधानसभा सर्वे 2027

सिकंदरपुर विधानसभा में 2027 की तैयारी शुरू हो चुकी है। विधायक जियाउद्दीन रिजवी के कार्यकाल…

2 weeks ago

बेल्थरा रोड विधानसभा सर्वे 2027

बेल्थरा रोड (सुरक्षित) विधानसभा सीट पर 2027 का मुकाबला दिलचस्प होने वाला है। विधायक हंसू…

2 weeks ago

बैरिया विधानसभा सर्वे 2027

बैरिया विधानसभा में 2027 को लेकर चर्चाएं शुरू हो चुकी हैं। विधायक जय प्रकाश अञ्चल…

2 weeks ago