बलिया के रसड़ा क्षेत्र में सहायक अध्यापक की पत्नी को अज्ञात आरोपियों ने गोली मार दी। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। जिसे अस्पताल में भर्ती किया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक रसड़ा के नवादा (जाम) गांव में सहायक अध्यापक हरिश्चंद्र राजभर जो कि मुरलीछपरा शिक्षा क्षेत्र के चांददियर प्राथमिक विद्यालय में तैनात हैं। रविवार को उनकी पत्नी सबिता राजभर (35) को पीछे से गोली मार दी गयी। सबिता शौच से लौट रही थी तभी अज्ञात आरोपियोंं ने उन्हें गोली मार दी।
आनन-फानन में परिजन घायल सबिता को रसड़ा सीचएसी लेकर पहुंचे। जहां सबिता की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने जिला अस्पताल और वहां से वाराणसी रेफर कर दिया। वहीं एसपी राजकरन नय्यर पुलिस बल के साथ घटनास्थल पहुंचे। मामले में घायल सबिता के देवर मनीष राजभर ने अज्ञात के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
26 जनवरी 2026 को जमुना राम मेमोरियल स्कूल के प्रांगण में 76वां गणतंत्र दिवस समारोह…
बलिया। ध्रुवजी सिंह स्मृति सेवा संस्थान, पूर-बलिया के सचिव भानु प्रकाश सिंह ‘बबलू’ ने विश्वविद्यालय…
बलिया जिले की फेफना विधानसभा क्षेत्र के तीखा गांव में टोंस नदी तट पर स्थित…
बलिया। फेफना जंक्शन पर एक्सप्रेस ट्रेनों के ठहराव को लेकर क्षेत्रवासियों की लंबे समय से…
बलिया के चितबड़ागांव स्थित जमुना राम मेमोरियल स्कूल में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी…